Mumbai News: वीर सावरकर के गीत को मिला अमित शाह के हाथों राज्य सरकार का पुरस्कार

वीर सावरकर के गीत को मिला अमित शाह के हाथों राज्य सरकार का पुरस्कार
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रदान किया गया पुरस्कार
  • वीर सावरकर के गीत को मिला राज्य सरकार का पुरस्कार

Mumbai News. प्रदेश सरकार की ओर से स्वातंत्र्य वीर सावरकर लिखित देशभक्ति गीत "अनादि मी.. अनंत मी...’ को ‘छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर प्रतिष्ठान को संभाजी महाराज के नाम पर शुरु किए गए पहला पुरस्कार प्रदान किया। सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने प्रतिष्ठान की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास वर्षा में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, प्रदेश के राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल समेत कई अतिथि मौजूद थे।

शाह ने दादर स्थिति सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के लिए दो लाख रुपए का चेक और स्मृति चिह्न सावरकर प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों को सौंपा। इस कार्यक्रम के बाद शाह नई दिल्ली रवाना हो गए। इसके पहले कार्यक्रम में राज्य के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशीष शेलार ने कहा कि संभाजी महाराज का जीवन जीने और मरने के लिए प्रेरणा देता है। संभाजी महाराज ने बुद्धिमत्ता के साथ स्वयं भी साहित्य का निर्माण काम किया। उन्होंने ग्रंथ और कविता लिखी। इसलिए सरकार की ओर से संभाजी महाराज के नाम से पुरस्कार देने का फैसला लिया गया। सावरकर के गीत से प्रचंड आत्मबल मिलता है। इसलिए उनके गीत को राज्य सरकार ने पुरस्कार दिया है।


Created On :   27 May 2025 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story