Mumbai News: गेट वे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई के हवाई अड्डे तक चलेगी वॉटर टैक्सी, कार्य योजना बनाने के निर्देश

गेट वे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई के हवाई अड्डे तक चलेगी वॉटर टैक्सी, कार्य योजना बनाने के निर्देश
  • मंत्री नितेश राणे ने कार्य योजना बनाने दिए निर्देश
  • गेट वे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई के हवाई अड्डे तक चलेगी वॉटर टैक्सी

Mumbai News. राज्य के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि गेट वे ऑफ इंडिया के रेडियो जेट्टी से नवी मुंबई के हवाई अड्डे तक वॉटर टैक्सी का प्रस्ताव है। इसके लिए बंदरगाह विभाग उचित कार्य योजना बनाएं। उन्होंने इस परियोजना के लिए आवश्यकता के अनुसार जेट्टी बनाने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को मंत्रालय में वॉटर टैक्सी शुरू करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें बंदरगाह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, नवी मुंबई हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारी ब्रिजेश सिंघल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नितेश ने कहा कि वॉटर टैक्सी शुरू करने के लिए टर्मिनल बनाने का काम चरण बद्ध तरीके से शुरू करें। इशके लिए हवाई अड्डा प्राधिकरणके पास आवश्यक मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजें। माल ढुलाई के लिए भी जेट्टी बनाने का जगह चिन्हित करें। नितेश ने कहा कि नई वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने से मुंबई और नवी मुंबई के यात्रियों का समय बचेगा। मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर 40 मिनट में तय किया जा सकेगा। वॉटर टैक्सी सेवा में इलेक्ट्रिक बोट का इस्तेमाल करने से प्रदूषण कम होगा। मुंबई में ट्रैफिक जाम कम हो सकेगा।


Created On :   2 Jun 2025 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story