- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नलगंगा - पैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना...
Mumbai News: नलगंगा - पैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना का काम चार चरणों में होगा - महाजन

- विप में राज्य के जल संसाधन मंत्री महाजन ने दी जानकारी
- नलगंगा - पैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना का काम चार चरणों में होगा
- परियोजना पर 89 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का प्राथमिक अनुमान
Mumbai News. विधान परिषद में राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पश्चिम विदर्भ के लिए वरदान साबित होने वाली नलगंगा - पैनगंगा नदी जोड़ो परियोजना का काम तीन-चार चरणों में पूरा होगा। इस परियोजना पर 89 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का प्राथमिक अनुमान है, लेकिन प्रत्यक्ष काम शुरू होने के बाद इस परियोजना पर एक लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च होगी। महाजन ने कहा कि लगभग 350 करोड़ रुपए खर्च करके इस साल 2025 के आखिर तक परियोजना का सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का काम शुरू होगा। इस परियोजना से पश्चिम विदर्भ के 15 तहसीलों के 3 लाख 72 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित हो सकेगी।
शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल के समय कांग्रेस सदस्य अभिजीत वंजारी ने विदर्भ की अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सवाल पूछा था। इस पर महाजन ने कहा कि वन जमीन और अन्य समस्याओं के कारण विदर्भ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का काम रूका हुआ है। नागपुर का सिंचाई का अनुशेष पूरा हो गया है। महाजन ने कहा कि विदर्भ के निम्न पैनगंगा परियोजना, गोसीखुर्द परियोजना के लिए निधि उपलब्ध कराई गई है। वर्धा जिले के बोर और धाम सिंचाई परियोजना के लिए जल्द ही मंजूरी प्रदान की जाएगी।
Created On :   11 July 2025 8:29 PM IST