बॉम्बे हाईकोर्ट: नीदरलैंड की महिला को 5 साल की बेटी को अपने देश ले जाने की दी इजाजत

नीदरलैंड की महिला को 5 साल की बेटी को अपने देश ले जाने की दी इजाजत
  • बेटी को लेकर हुआ था फरार
  • पिछले दिनों अदालत के आदेश पर पुलिस ने बच्ची और उसके पिता ढूंढ निकाला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट से बुधवार को नीदरलैंड की महिला को बड़ी राहत मिली। अदालत ने महिला की याचिका को स्वीकार करते हुए उसकी 5 साल की बेटी को अपने देश लेकर जाने की अनुमति दे दी। पिछले दिनों भारतीय मूल का वकील पिता अमीत सिद्धार्थ सुरवसे 5 साल की बेटी को लेकर गायब था। अदालत ने 9 जनवरी को वर्सोवा पुलिस बच्ची को ढूंढ निकाली और बच्ची को मां (विदेशी महिला) के हवाले कर दिया। न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति श्याम चांडक की खंडपीठ ने बुधवार को नीदरलैंड की महिला की ओर से वरिष्ठ वकील अनिल मल्होत्रा और वकील दुर्गेश जायसवाल की दायर हैबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर फैसला सुनाया।

खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता की याचिका स्वीकार कर ली गई है। उसे अपनी 5 साल की बच्ची को लेकर अपने देश नीदरलैंड जाने की इजाजत है। अदालत ने अपनी रजिस्ट्री याचिकाकर्ता और उसकी बेटी के डच पासपोर्ट लौटाने का निर्देश दिया है। जबकि बेटी का दावा करने वाले पिता सुरवसे को डच की फैमिली अदालत में जाने को कहा, जहां से उसे अपनी बेटी से मिलने की इजाजत मिली थी।

डच अदालत ने पिता को बच्ची से मिलने की इजाजत दी है। बच्ची की मां उसके पिता से मिलाने बच्ची को लेकर भारत आयी थी। वह अंधेरी (प.) के एक होटल में अपने माता-पिता के साथ ठहरी थी। बच्ची का पिता सुरवसे बच्ची से मिलने आया और उसे बहाने से अपने साथ लेकर गए और वापस लेकर नहीं लौटा। मां अपनी बच्ची और पूर्व पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने बच्ची को पाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अदालत ने 8 जनवरी को परिमंडल-9 के पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय की देखरेख में वर्सोवा पुलिस को विदेशी महिला की बच्ची को ढूंढने का निर्देश दिया। पुलिस ने पिता के साथ बच्ची को ढूंढ निकाल और अदालत में पेश किया। वकील सुरवसे ने अदालत से बेटी को अपने पास रखने का अनुरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विदेशी महिला के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। वकील अमित सुरवसे ने नीदरलैंड की विदेशी महिला से शादी किया था। उनसे पांच साल की बच्ची है। उनका तलाक हो गया है। बच्ची अपनी मां के साथ नीदरलैंड में रहती है।

Created On :   7 Feb 2024 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story