New Delhi News: स्वच्छता में महाराष्ट्र का अग्रणी स्थान, सूबे की झोली में दस राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छता में महाराष्ट्र का अग्रणी स्थान, सूबे की झोली में दस राष्ट्रीय पुरस्कार

    New Delhi News. महाराष्ट्र ने एक बार फिर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25' में बाजी मारी है। राज्य की झोली में कुल 10 राष्ट्रीय पुरस्कार आए हैं। इस वर्ष के सर्वेक्षण में मीरा भयंदर नगर निगम ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय राजधानीे स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू , महाराष्ट्र की शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, नगरीय विकास विभाग-2 के प्रधान सचिव डॉ. के.एच. गोविंदराज व अन्य अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

    स्वच्छ शहरों के मूल्यांकन में मीरा भयंदर नगर निगम ने 3 से 10 लाख की जनसंख्या वर्ग में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, एवं नगर आयुक्त राधा विनोद शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ग्रहण किया। कराड नगर निगम ने 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वर्ग में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वर्ग (ठाणे जिला) में, नवी मुंबई नगर निगम को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी” पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 50,000 से 3 लाख (पुणे जिला) जनसंख्या वर्ग में लोनावाला नगर पालिका, 20,000 से 50,000 (सांगली जिला) जनसंख्या वर्ग में वीटा नगर पालिका, (पुणे जिला) सासवड नगर पालिका और (अहिल्यानगर जिला) देवलाली प्रवरनगर नगर पालिका, जबकि 20,000 से कम जनसंख्या वर्ग में (सातारा) पंचगनी नगर पालिका और (कोल्हापुर) पन्हाला नगर पालिका ने सुपर स्वच्छ लीग में स्थान प्राप्त किया है। (पुणे जिला) पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम ने देश में सातवां और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसने 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस रेटिंग भी प्राप्त की है।

    महाराष्ट्र ने अपशिष्ट प्रबंधन, स्रोत-स्तर पर पृथक्करण, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। मीरा-भायंदर ने अत्याधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, मशीन-आधारित अपशिष्ट संग्रहण और नागरिकों में जागरूकता पैदा करके यह सफलता प्राप्त की। पिंपरी-चिंचवाड़ ने अपशिष्ट मुक्त शहर और वाटर प्लस प्रमाणन प्राप्त करके अपनी गुणवत्ता साबित की।

    स्वच्छ शहरों में पुणे आठवें, पिंपरी-चिंचवड़ सातवें पायदान पर

    स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में पुणे आठवें तो पिंपरी चिंचवड़ सातवें स्थान पर रहा। पिछले साल के मुकाबले दोनों शहरों ने एक पायदान की छलांग लगाई है। पिछले साल पुणे नौंवे तो पिंपरी-चिंचवड़ आठवें स्थान पर रहा था। बात अगर महाराष्ट्र की करें तो पिंपरी-चिंचवड़ अव्वल तो पुणे तीसरे स्थान पर रहा। पिंपरी चिंचवड़ शहर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी फिर से प्राप्त हुए हैं।

    Created On :   17 July 2025 7:13 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story