अफवाह: इंडिगो फ्लाइट में बम की खबर से फैली दहशत, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

इंडिगो फ्लाइट में बम की खबर से फैली दहशत, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध
  • इंडिगो फ्लाइट में बम की खबर
  • खबर से फैली दहशत
  • कुछ नहीं मिला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5188 (चेन्नई -मुंबई ) में वाशरूम में एक चिठ्ठी मिलने से हड़कंप मच गया। एक टिशू पेपर पर लिखा गया था कि मुंबई आए तो सभी मारे जाओगे। यह टिशू पेपर तब मिला जब विमान मुंबई में लैंड करने ही वाली थी। केबिन क्रू ने पायलट को जानकारी दी। कैप्टन ने तुरंत एयर ट्रैफिक रूम को जानकारी दी.विमान लैंड होते ही अफरा तफरी मच गई . सुरक्षा एंजेंसियों ने विमान और यात्री की झड़ती ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विमान की जांच के बाद नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

यह घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब की है। इंडिगो की फ्लाइट चेन्नई से मुंबई आ रही थी. मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर थी. तभी हवाई यातायात नियंत्रण को खतरे की सूचना मिली थी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिसके बाद सभी यात्री और सुरक्षा जवानो ने राहत की सांस ली। सहार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   13 Feb 2024 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story