मुआवजा: आपदा प्रभावित किसानों को मदद के लिए 106 करोड़ रुपए किए गए मंजूर, मिल सकेगी मदद

आपदा प्रभावित किसानों को मदद के लिए 106 करोड़ रुपए किए गए मंजूर,  मिल सकेगी मदद
  • आपदा प्रभावित किसान
  • किसानों को सरकारी मदद
  • 106 करोड़ रुपए मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने साल 2020 से 2022 की अवधि में विभिन्न प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसलों और अन्य नुकसान के लिए 106 करोड़ 64 लाख 94 हजार रुपए की निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। बुधवार को राजस्व वभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

प्रचलित नियमों के अनुसार फसलों और फलबाग का 33 प्रतिशत अथवा उसके अधिक क्षेत्र के नुकसान के लिए मदद राशि मिल सकेगी। आपदा प्रभावित किसानों को बैंक खाते में सीधे मदद राशि जमा कराई जाएगी। किसानों को नकदी के रूप में मदद राशि प्रदान नहीं की जा सकेगी।

सरकार ने कहा है कि किसानों के बैंक खाते में मदद राशि जमा करते समय किसी प्रकार की बकाया वसूली न करे।

साल 2020 से 2022 के बीच फसलों का हुए नुकसान के लिए मिल सकेगी मदद

मदद राशि वितरित किए जाने के बाद लाभार्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी। नागपुर जिले में साल 2020 से 2022 के बीच हुए फसलों के नुकसान के लिए 4 करोड़ 36 हजार रुपए की मदद स्वीकृत की गई है।

जबकि वर्धा के लिए 1 करोड़ 55 लाख 92 हजार रुपए, भंडारा के लिए 2 करोड़ 95 लाख 7 हजार रुपए, गोंदिया के लिए 1 करोड़ 94 लाख 83 हजार रुपए, चंद्रपुर के लिए 2 करोड़ 59 लाख 56 हजार रुपए, गडचिरोली के लिए 18 करोड़ 43 लाख 88 हजार रुपए की मदद प्रदान की जाएगी।

छत्रपति संभाजीनगर के 8 जिलों के लिए 10 करोड़ 98 लाख 89 हजार रुपए की मदद राशि स्वीकृत हुई है। जबकि कोंकण विभाग के 7 जिलों में आपदा प्रभावित किसानों को 11 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपए मंजूर किया गया है।


Created On :   21 Feb 2024 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story