परेशानी: गडचिरोली में दर्जनों किसानों की मक्के की फसल जंगली हाथियों कर दिया तहस - लहस

गडचिरोली में दर्जनों किसानों की मक्के की फसल जंगली हाथियों कर दिया तहस - लहस
  • शंकर नगर में घूम रहा हाथियों का झुड
  • बार-बार नुकसान उठा रहे किसान
  • वन विभाग से बंदोबस्त करने की मांग

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली)। ओड़िसा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुए जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की तरह सोमवार की रात भी जंगली हाथियों के झुंड ने आरमोरी वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले शंकरनगर के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। इस उत्पात से खेतों में खड़ी मक्के की फसल पूरी तरह जमींदोज हो गयी है। फलस्वरूप गांव के किसानों को एक बार फिर नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में मक्के की फसल पर फल उगने के कारण इस फसल की ओर जंगली हाथी आकर्षित होने लगे हैं। इसी कारण हर आये दिन जंगली हाथी इसी फसल को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार की सुबह वनविभाग की टीम ने नुकसानग्रस्त खेतों में पहुंचकर पंचनामा करने का कार्य किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रबी सत्र में इस वर्ष किसानों ने बड़े पैमाने पर मक्के की फसल लगायी है। आरमोरी तहसील के अधिकांश गांव परिसर में इटियाडोह बांध का पानी पहुंचने के कारण वर्तमान में खेतों में जहां-तहां फसल लहलहा रही है। फसलों पर भुट्टे भी अब उगने लगे हैं। जिसके कारण खेतों के करीब पहुंचते ही महक भी आने लगती है। इसी महक के कारण जंगली हाथी खेतों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोमवार की रात भी हाथियों ने खेतों में जमकर उपद्रव मचाया। खेत की सारी फसल जमींदोज हो जाने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में जंगली हाथियों का झुंड शंकरनगर के कक्ष क्रमांक 34 में होने की जानकारी वनविभाग ने दी हैै। वनविभाग की टीम ने मंलवार की सुबह शंकरनगर पहुंचकर नुकसानग्रस्त खेतों में पंचनामा किया। इस बीच किसानों ने लगातार हो रहे नुकसान के कारण सरकार से तत्काल वित्तीय मदद की गुहार लगायी है।

मुरुमगांव का धान खरीदी केंद्र बंद : धानोरा तहसील के मुरुमगांव में स्थित धान खरीदी केंद्र विगत कुछ दिनों से बंद है जिससे अनेक किसानों का धान घर में ही पड़ा हुआ है। मुरुमगांव व परिसर के करीब 1 हजार से अधिक किसानों ने अपने सातबारा का ऑनलाइन पंजीयन किया है किंतु इनमें से केवल 100 किसानों की धान आदिवासी विकास महामंडल की ओर से धान खरीदी की गई। दूसरी तरफ करीब 900 से अधिक किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा है जिससे किसानों के समक्ष संकट निर्माण हुआ है। बीते माह एक कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समक्ष परिसर के किसानों ने अपनी समस्या रखी थी। उनके द्वारा आश्वासन भी प्राप्त हुआ था।

Created On :   21 Feb 2024 10:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story