निधन: प्रधानमंत्री ने मनोहर जोशी के निधन पर जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

प्रधानमंत्री ने मनोहर जोशी के निधन पर जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • मनोहर जोशी के निधन पर मोदी ने जताया शोक
  • राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ
  • टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर जोशी ने राज्य के प्रगति के लिए अथक प्रयास किए। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में (2002 से 2004) अपने कार्यकाल के दौरान जोशी ने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया। मोदी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों निभाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। मनोहर जोशी को एक विधायक के रूप में उनकी कर्मठता के लिए भी याद किया जाएगा। उन्हें चारों विधान मंडलों में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान में कहा था कि ‘महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय संबंधी एक घटना हुई और वह गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।

मनोहर जोशी ने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अविभाजित शिव सेना के पहले नेता थे. जोशी संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और साल 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे. 2 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी में जन्मे जोशी की शिक्षा मुंबई में हुई. उनका विवाह अनघा मनोहर जोशी से हुआ था, जिनका 2020 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं.

Created On :   23 Feb 2024 2:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story