सचिन तेंदुलकर बने राज्य के स्वच्छ मुख अभियान के स्माइल एंबेसडर

सचिन तेंदुलकर बने राज्य के स्वच्छ मुख अभियान के स्माइल एंबेसडर
  • स्वस्थ जीवन जीना हर किसी के हाथ में- सचिन तेंदुलकर
  • नहीं किया तंबाकू के उत्पादों का प्रचार
  • बढ़ रहे मुहं के रोगों से निपटने के लिए स्वच्छ मुख अभियान की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को ‘स्वच्छ मुख’ अभियान का स्माइल एंबेसडर बनाया है। मुख्यमंत्रीसचिन तेंदुलकर बने राज्य के ‘स्वच्छ मुख’ अभियान के स्माइल एंबेसडर

एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सचिन तेंदुलकर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद सरकार ने उन्हें स्माइल एंबेसडर नियुक्त किया। फडणवीस ने कहा कि राज्य का चिकित्सा शिक्षा विभाग ‘स्वच्छ मुख’ अभियान चला रहा है, जिसे बढ़ावा देने के लिए सचिन तेंदुलकर का सहारा लिया गया है। यह करार 5 साल के लिए होगा।

‘स्वच्छ मुख’ अभियान दरअसल इंडियन डेंटल एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें मुंह की स्वच्छता में सुधार और इसके महत्व के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इस अभियान के तहत दांतों की स्वच्छता के लिए मंजन करना, मुंह धोना, स्वच्छ भोजन करना, धूम्रपान से बचना और साल में कम से कम दो बार दंत चिकित्सक के पास जाकर दांतों की जांच करना शामिल है।

नहीं किया तंबाकू के उत्पादों का प्रचार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा के मुंह के ज्यादातर रोग तंबाकू और गुटखा के सेवन से होते हैं। इसके अलावा कैंसर की बीमारी भी इस तरह के उत्पादों से होती है। फडणवीस ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने कभी भी तंबाकू के उत्पादों का विज्ञापन नहीं किया।

स्वस्थ जीवन जीना हर किसी के हाथ में- सचिन तेंदुलकर

स्वच्छ मुख अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनने पर सचिन सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। लेकिन यहां पर मायने यह रखता है कि कितने युवा स्वस्थ जीवन जीते हैं। उन्होंने कहा कि फिट रहना और स्वस्थ रहना दोनों अलग-अलग बातें हैं। स्वस्थ जीवन जीना हर किसी के हाथ में होता है। अब मैं इसके लिए युवाओं को जागरुक करने का काम करुंगा।

देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने कभी भी तंबाकू के उत्पादों का विज्ञापन नहीं किया, यह अपने आप में एक बड़ी मिसाल है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने सचिन तेंदुलकर को ‘स्वच्छ मुख’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुंह साफ रखना और स्वस्थ जीवन जीना हर किसी के हाथ में है। महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ रहे मुहं के रोगों से निपटने के लिए ‘स्वच्छ मुख’ अभियान की शुरुआत की है।


Created On :   30 May 2023 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story