उपलब्धि: जेईई एडवांस्ड में शौर्य अग्रवाल ने पुणे में किया टॉप, ऑल इंडिया 21 वीं रैंक हासिल

जेईई एडवांस्ड में शौर्य अग्रवाल ने पुणे में किया टॉप, ऑल इंडिया 21 वीं रैंक हासिल
  • जेईई एडवांस्ड में शौर्य अग्रवाल को सफलता
  • पुणे में किया टॉप
  • हासिल की ऑल इंडिया 21 वीं रैंक

डिजिटल डेस्क, पुणे. रविवार को जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे जारी हुए। शौर्य अग्रवाल ने पुणे में टॉप किया। ऑल इंडिया स्तर पर उन्होंने 21 वीं रैंक हासिल की। शौर्य ने जेईई मेन्स में भी टॉप किया था। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता एवं टीचर्स को दिया। शौर्य अग्रवाल ने कहा कि उसका पसंदीदा विषय गणित है। उसने कक्षा 9 वीं से ही एलन पुणे ज्वाइंड किया। उसके स्टडी मटेरियल एवं रेगुलर एग्जाम उसकी तैयारी में सहायक साबित हुए। एलन पुणे के सेंटर हेड अरुण जैन ने बताया कि शौर्य अग्रवाल हमेशा से ही मेधावी छात्र रहा है। उसका भविष्य उज्जलवल है।

आईआईटी नहीं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में गणित में स्नातक करना चाहता है शौर्य

आमतौर पर देखा जाता है कि जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण करनेवाले बच्चों का सपना आईआईटी में दाखिला लेना होता है। शौर्य की इच्छा इससे जुदा है। वह गणित में स्नातक की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। इसके लिए उसने अकैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया है। अक्टूबर से वह इसकी पढ़ाई शुरु कर देगा।

Created On :   9 Jun 2024 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story