सुसाइड: नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी ने फांसी लगाई

नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी ने फांसी लगाई
कमरे से सिगरेट के टुकड़े, पैकैट बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नीट की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय विद्यार्थी ने पीजी हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 11वीं में अध्ययनरत था तथा छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) का निवासी था। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। सहपाठियों के अनुसार वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था और अकेला रहने की कोशिश करता था। पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने अंबाझरी थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया है।

किसी से बात नहीं करता था

पुलिस के अनुसार मृतक विद्यार्थी का नाम अथर्व सत्येद्र श्रीवास्तव था। वर्तमान में वह गोकुलपेठ स्थित ए-टू-जेड वेंचर पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 14 में रहता था और कक्षा 11वीं की पढ़ाई करता था, साथ ही नीट की तैयारी भी कर रहा था। गुरुवार को उसने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। कमरे का दरवाजा अंदर से काफी देर से बंद था। आवाज देने पर भी अथर्व प्रतिसाद नहीं दे रहा था। अन्य विद्यार्थियों ने वार्डन को इसकी जानकारी दी, तो घटना का खुलासा हुआ। सहपाठियों के अनुसार अथर्व का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। कई बार सहपाठी उसे पढ़ाई के लिए कहते थे, तो वह उन पर झल्लाता था। वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। हमेशा अकेला रहने की कोशिश करता था। उसके कमरे से पुलिस को सिगरेट के अधजले टुकड़े, सिगरेट के पैकेट और स्ट्रे मिला है। पुलिस अधिकारी विनायक गोल्हे का मानना है की संभवत: अथर्व पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव में था और उसके गलत संगत में पड़ने का भी संदेह है। उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती है। पहले वह कोई व्यापार करते थे।

फोन पर मां से हुअा था विवाद

घटना के पूर्व अथर्व का अपनी मां से फोन पर कुछ विवाद हुआ था। संभवत: वह विवाद पढ़ाई को लेकर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अथर्व ने हॉस्टल में ही बगल के कमरे में रहने वाले लड़के से यह कहकर रस्सी मांगी थी िक उसे कुछ काम है। उसके बाद मौका देखकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Created On :   25 Nov 2023 9:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story