- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नगर रचना के रिटायर्ड अधिकारी पर दो...
छेड़खानी: नगर रचना के रिटायर्ड अधिकारी पर दो छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सीताबर्डी पुलिस ने आरोपी श्रीराम पाटील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाटील नगर रचना विभाग से सेवानिवृत्त है। पीड़ित दोनों छात्राएं नागपुर में नीट आैर जेईई की तैयारी के लिए आई थीं। दोनों छात्राएं श्रीराम पाटील के घर में किराए से रहती हैं। नियम के अनुसार पुलिस ने पाटील को नोटिस जारी किया है।
80 वर्षीय है आरोपी : आरोपी 80 वर्षीय श्रीराम पाटील की धरमपेठ परिसर में तीन मंजिला इमारत है। उसे तीन बेटियां हैं। तीनों विवाहित हैं। एक बेटी प्राध्यापिका है। एक तीसरी मंजिल पर रहती है। ग्राउंड फ्लोर पर श्रीराम पाटील पत्नी के साथ रहते हैं। उनके बाजू के कमरे में छात्राएं रहती हैं। दोनों नाबालिग हैं। एक को नीट और दूसरी को जेईई की तैयारी करनी थी। धरमपेठ परिसर के एक शिक्षण संस्था में उन्होंने प्रवेश लिया। शनिवार 2 जुलाई को छुट्टी होने से एक छात्रा वाचनालय गई थी। शाम करीब 5.30 बजे घर लौटने पर पाटील ने उससे छेड़छाड़ की। डरी-सहमी छात्रा ने यह बात अपनी रूम पार्टनर को भी नहीं बतायी। चार दिन बाद कमरे में सोई छात्रा को पाटील खिड़की से उसे झांककर देखा तो छात्रा घबरा गई। पाटील उनके करीब जाने की कोशिश करता था।
कमरे में घुसकर हाथ पकड़ा : सूत्रों के अनुसार 2 जुलाई को पीड़ित छात्रा शाम करीब 6.30 बजे कमरे पर लौटी, तो सहेली शांत बैठी थी। वह चिंतित नजर आई, तो उसने पूछताछ कर उसे गला लगा लिया। उसने बताया कि, वह शाम को जब सूखे कपड़े लाने गई थी, पाटील ने उससे छेड़छाड़ की। घटना के दिन रात करीब 11.30 बजे पाटील उनके कमरे में गया और उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया और उसी रात करीब 12.30 बजे उनका दरवाजा भी खटखटाया। तब छात्राओं ने परिजनों काे बताया। वे नागपुर आए और सीताबर्डी थाने शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमले की मौजूदगी में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई।
Created On :   5 July 2024 1:52 PM IST













