विवाद: कार का हॉर्न बजाने पर विवाद, पिता ने युवक को पकड़े रखा बेटा लगातार घोंपता रहा चाकू

कार का हॉर्न बजाने पर विवाद, पिता ने युवक को पकड़े रखा बेटा लगातार घोंपता रहा चाकू
  • दंपति जख्मी, वाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
  • आरोपियों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल
  • मामूली विवाद गंभीर मोड़ लिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी पुलिस स्टेशन अंतर्गत मामूली बात पर वसंत विहार कालोनी में सुबह एक परिवार ने दंपति पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला से छेड़छाड़ भी की गई। हमले में पति गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दोपहिया नहीं हटाने पर देख लेने की धमकी दी : वसंत विहार कॉलोनी निवासी स्वप्निल अंकुश वाघ (35), उसकी पत्नी शिवानी (30) हमेशा की तरह घर पर थे। सुबह 7 बजे करीब आरोपी शिवांश त्रिपाठी, उसकी बहन शालिनी वाघ दंपति के घर के सामने कार का जोर-जोर से हॉर्न बजा रहे थे। वाघ दंपति का दोपहिया वाहन घर के सामने खड़ा था, इसलिए त्रिपाठी को गाड़ी निकालने में बाधा हो रही थी। इस बात को लेकर त्रिपाठी भाई-बहन ने वाघ दंपति से विवाद करने के बाद गाली-गलौच करने लगे। आस-पास के लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांति किया, लेकिन त्रिपाठी भाई-बहन जाते-जाते वाघ दंपति को देख लेने की धमकी देते हुए गए। आधे घंटे बाद शिवांश के पिता अरुण त्रिपाठी, पत्नी के साथ वाघ दंपति के गेट के सामने पहुंचे।

पांच बार घोंपा चाकू : इस दौरान बेटा शिवांश पीछे से चाकू लेकर आया और स्वप्निल वाघ पर हमला कर दिया। पत्नी शिवानी पति को बचाने गई, तो उसे आरोपी की बहन शालिनी तथा उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अरुण त्रिपाठी ने स्वप्निल वाघ को को पीछे से पकड़ कर रखा और बेटा स्वप्निल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा। विवाद के दौरान स्वप्निल की पत्नी शिवानी को सिर में गंभीर चोट लगी। चाकू से हमले में स्वप्निल को 5 घाव हुए हैं। गंभीर जख्मी वाघ दंपति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्वप्निल को 17 टांके लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वाड़ी के पीआई राजेश तटकरे मौके पर पहुंचे। इस मामले मेें आरोपी अरुण त्रिपाठी, बेटा शिवांश, बेटी शालिनी और उनकी मां पर धारा 354, 294, 323, 324, 504, 34 एवं महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   19 March 2024 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story