रेप: शिशु का उपचार कराने आई महिला से दुष्कर्म

शिशु का उपचार कराने आई महिला से दुष्कर्म
परिचित अपने कमरे में भोजन बनाने के लिए लेकर गया और रेप कर कर रहा था ब्लैकमेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवजात शिशु का उपचार कराने गड़चिरोली जिले से नागपुर आई विवाहिता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। मंगलवार को यह घटना प्रकाश में आई। घटना को पीड़िता के परिचित व्यक्ति ने ही अंजाम दिया। गडचिरोली के मुलचेरा थाने से प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को अजनी थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया।

अश्लील फोटो निकालकर कर रहा था ब्लैकमेल :पीड़ित 32 वर्षीय महिला गडचिरोली जिला निवासी है। अप्रैल माह में उसकी प्रसूती हुई। नवजात की हालत चिंताजनक होने पर वहां के डॉक्टरों ने नवजात को नागपुर के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया, इसलिए पीड़िता नागपुर आई थी। इसकी जानकारी गड़चिरोली जिले के उसके परिचित मिहिर विश्वनाथ साना (38) लगी। वह पीड़िता और उसके पति से मिलने मेडिकल में गया। मिहिर साना, विश्वकर्मा नगर, नागपुर में किराए से रहता था और निजी काम करता था। 4 अप्रैल 2023 को वह पीड़िता को यह कहकर अपने कमरे में ले गया की भोजन बाहर से लेने की बजाय वह उसके कमरे में आकर टिफिन बना सकती है, इसलिए पीड़िता उसके कमरे में गई थी। इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल में उसके अश्लील फोटो भी निकाले। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसने नवजात के उपचार के लिए लाए पैसे भी पीड़िता से छीन लिए। पश्चात वह पीड़िता का यौन व आर्थिक शोषण करता रहा। अब तक उसने 60 हजार रुपए के लिए ब्लैकमेल किया, तो त्रस्त हुई पीड़िता ने पति को इसकी जानकारी दी। गड़चिरोली के मुलचेरा थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया, लेकिन घटना नागपुर में घटित होने से अजनी पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है। मंगलवार को सहायक निरीक्षक गौंड ने प्रकरण दर्ज किया। फरार आरोपी की खोजबीन जारी है।

Created On :   15 Nov 2023 7:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story