हत्या: चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, लोहे की पाइप से गले पर वार

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या, लोहे की पाइप से गले पर वार
4 माह पहले हुआ था विवाह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आराेपी श्यामकिशोर तेजलाल गजाम (28) भजियापार, कटंगी बालाघाट निवासी को पत्नी अनुसुया उर्फ दिव्या गजाम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी श्याम किशोर गजाम पत्नी दिव्या के चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते दशहरे के दिन रात करीब 8 बजे उसने दिव्या के गले पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी।

4 माह पहले हुई थी शादी

श्यामकिशोर गजाम की दिव्या के साथ करीब 4 माह पहले शादी हुई थी। बालाघाट में शादी करने के बाद श्याम किशोर नागपुर आते समय दिव्या को भी साथ में लेकर आ गया। वह सक्करदरा स्थित शीतला माता चौक, ईपीएफ आॅफिस क्वार्टर, टाइप/2, क्वार्टर नं. 2 में लेबर का काम करने के लिए 10 दिन से रह रहा था। दिव्या हंसमुख स्वभाव की थी। घुल-मिलकर बातें करती थी, जिसके चलते वह दिव्या के चरित्र पर संदेह करने लगा था। पत्नी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। घटना के बारे में लक्ष्मी प्रसाद चंदनलाल वरखडे डोरली, वाराशिवनी, बालाघाट निवासी की शिकायत पर सक्करदरा थाने के उपनिरीक्षक दहीलकर ने श्यामकिशोर गजाम के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। सक्करदरा के थानेदार अनिल ताकसांडे के मार्गदर्शन में पुलिस दस्ते ने आरोपी श्याम किशोर गजाम को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   26 Oct 2023 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story