क्राइम: महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद का गला रेता, अस्पताल में उपचार जारी

महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद का गला रेता, अस्पताल में उपचार जारी
  • गंभीर जख्मी आरोपी काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया

डिजिटल डेस्क, नागपुर/ बुटीबोरी. महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास करने की घटना से सोमवार को बुटीबोरी स्थित औद्योगिक परिसर में हड़कंप मचा रहा। बुटीबोरी एमआईडीसी थाने में हत्या और आत्महत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

लिव-इन-रिलेशन में थे : मृतका सुनीता सहदेव राऊत (45), मूलत: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा वर्तमान में बीड़ गणेशपुर, टाकलघाट के पास अपने तीन बच्चोंके साथ किराए से रहती थी और मजदूरी करती थी। करीब आठ-दस वर्ष से वह गांव के ही रणजीत नत्थू चौधरी (48) नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। रणजीत पुणे में काम करता है, लेकिन वह सुनीता के पास आता-जाता रहता था। गत एक माह से वह यहीं पर रह रहा था। यहां कोई काम नहीं होने से रणजीत के रुपए खत्म हो गए, इसलिए वह सुनीता को रुपए मांग रहा था। सुनीता ने उसे रुपए देने से मना किया, तो रविवार-सोमवार की दरमियानी रात उनके बीच विवाद हो गया और इस दौरान तैश में आकर रणजीत ने सब्जी काटने के चाकू से सुनीता का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पकड़े जाने के डर से खुद का गला काटा : घटना के दौरान सुनीता के बच्चे दूसरे कमरे में थे। सुनीता और रणजीत दूसरे कमरे में थे। सुनीता की हत्या करने के बाद रणजीत रात भर शव के साथ रहा। सुबह 8.30 बजे के बाद भी सुनीता नहीं उठी, तो बच्चों ने उसे आवाज दी। बावजूद नहीं उठने पर आस-पड़ोस के लोग भी उसे जगाने के लिए आवाज देने लगे। इससे रणजीत को पकड़े जाने का डर सताने लगा, तो उसने उसी चाकू से खुद के गले पर वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे बुटीबोरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार,थाना प्रभारी राजीव कर्मलवार आदि सदल-बल मौके पर पहुंचे।

Created On :   27 Feb 2024 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story