- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राज्य में नहीं रही कानून व्यवस्था,...
Nagpur News: राज्य में नहीं रही कानून व्यवस्था, गृह विभाग में हो नए मंत्री की नियुक्ति - वडेट्टीवार

- मराठा आरक्षण का जीआर केवल 4 जिलों के लिए नहीं
- माेदी सरकार लुटा रही मित्रों पर धन, सरकार बदलेगी तो कोई नहीं बचेगा
Nagpur News. ड्रग्स तस्करी व महिला सुरक्षा का सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। गृह विभाग में नए मंत्री की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मराठा आरक्षण संबंधी जीआर से ओबीसी का नुकसान होगा। वह जीआर केवल 4 जिलों के लिए नहीं है। एलआईसी की निधि निजी कंपनी को देने संबंधी खबर पर कहा कि मोदी सरकार मित्रों पर धन लुटा रही है। सरकार बदलेगी तो धन लुटानेवाला कोई नहीं बचेगा। रविवार को वडेट्टवार ने पत्रकारों से चर्चा की।
1 नवंबर को ओबीसी की बैठक
वडेट्टीवार ने बताया कि ओबीसी के विषय को लेकर विदर्भ व महाराष्ट्र के कुछ नेताओं की बैठक 1 नवंबर को नागपुर में होगी। ओबीसी मोर्चा निकाला गया। सरकार झुकने को तैयार नहीं है। सरकार के कुछ चेलों के कारण ओबीसी को नुकसान हो रहा है। सभी विशेषज्ञों ने बताया है कि मराठा आरक्षण के जीआर से ओबीसी को नुकसान हो रहा है। जीआर में सरसकट अर्थात संपूर्ण का मतलब यही है कि यह देश के लिए लागू है, केवल 4 जिलों के लिए नहीं। राजस्वमंत्री विजय वडेट्टीवार से निवेदन है कि वे ओबीसी के कारण राजकीय पद पर है, ओबीसी के साथ ही रहे। नागपुर की ओबीसी बैठक में मराठा आरक्षण के जीआर के संबंध में रणनीतिक चर्चा होगी।
यह भी पढ़े -सभी धर्मों के रक्षण के लिए शहीद हुए गुरु तेग बहादुर साहिब जी, विचारों को घर-घर पहुंचने की है जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री
कानून व्यवस्था ठीक नहीं
फलटन में महिला डॉक्टर की आत्महत्या प्रकरण को लेकर वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। विद्यार्थी, महिला सुरक्षित नहीं है। सरेआम अवैध व्यवसाय चल रहे हैं। पुलिस स्टेशन में सामान्य नागरिक को न्याय नहीं मिल पाता है। मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं और गृहविभाग में संभाल रहे हैं। गृह विभाग के लिए नए मंत्री नियुक्त करना चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कार्रवाई हो। किसी पार्टी का नेता भी हो तो उसे न छोड़ा जाए।
जैन बोर्डिंग प्रकरण
जैन बोर्डिंग प्रकरण को लेकर वडेट्टीवार ने कहा कि मोहोड की उस कंपनी से भागीदारी है। महापौर रहते हुए मोहोड ने कंपनी की गाडी का इस्तेमाल किया। स्वयं के शपथपत्र में भी मोहोड ने जानकारी दी है। इस प्रकरण में लिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।
मित्रों को बचाने का प्रयास
वाशिंगटन पोस्ट ने ट्वीट किया है कि एलआईसी की निधि अदानी उद्योग समूह की कंपनी को दी गई है। इस पर वडेट्टीवार ने कहा-अदानी कई देशों में ब्लैकलिस्टेट कंपनी है। अमेरिका उसे सामने खडे नहीं होने देता है। एलआईसी में देश के गरीब लोगों का भी पैसा है। अदानी समान मित्रों को बचाने के लिए सरकारी कंपनियों का पैसा दिया जा रहा है। जनता माफ नहीं करेगी। सरकार बदलेगी तो निधि लुटानेवाले कोई नहीं बचेंगे।
Created On :   26 Oct 2025 7:19 PM IST













