सरेंडर: फरार क्रिकेट बुकी सोंटू जैन करेगा आत्मसमर्पण

फरार क्रिकेट बुकी सोंटू जैन करेगा आत्मसमर्पण
आज न्यायालय में पहुंचने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बुकी अनंत उर्फ सोंटू जैन की जमानत याचिका खारिज करने पर वह अब आत्मसमर्पण कर सकता है। संभवत: वह अपने वकील के मार्फत शनिवार को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने जा सकता है। इस संदर्भ में उसने तैयारी कर ली है। ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्मय से करोड़ों की ठगी करने वाला सोंटू अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोंटू अब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में है। वह क्राइम ब्रांच के सामने भी आत्मसमर्पण कर सकता है। सोंटू ने जमानत के लिए पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने सर्वोच्च न्यायालय में भी जमानत के लिए गुहार लगाई। सर्वोच्च न्यायालय से भी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसके पास अब आत्मसमर्पण के अलावा दूसरा कोई पर्याय नहीं बचा है।


Created On :   13 Oct 2023 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story