अग्निवीर - रात भर चली भर्ती प्रक्रिया, 12 बजे शुरू हुआ फिजिकल टेस्ट

अग्निवीर - रात भर चली भर्ती प्रक्रिया, 12 बजे शुरू हुआ फिजिकल टेस्ट
  • 12 बजे शुरू हुआ फिजिकल टेस्ट
  • चली भर्ती प्रक्रिया
  • द्वितीय वर्ष की पहली भर्ती नागपुर से

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल परिसर में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया रात भर चली। विदर्भ (बुलढाणा छोड़कर) के दस जिलों के उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे। पहले दिन भंडारा जिले के 780 उम्मीदवार भर्ती के लिए पहुंचे। एंट्री पास के साथ प्रवेश दिया गया आैर शुक्रवार रात 12 बजे उम्मीदवारों की शारीरिक जांच शुरू हुई। देश में द्वितीय वर्ष के अग्निवीर की पहली भर्ती नागपुर से शुरू हुई है। इस बार अग्निवीर भर्ती के लिए पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई। पास हुए 6353 उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया काम यहां शुरू हुआ है। सेना भर्ती कार्यालय नागपुर के निदेशक कर्नल आर. जगतनारायण, जीआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर आनंद, स्थानीय सैन्य प्राधिकरण लेफ्टिनेंट कर्नल भुवन शाह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर डॉ. शिल्पा खरपकर इस मौके पर मौजूद थीं। जीआरसी के कमांडर ब्रिगेडियर आनंद ने रात बारह बजे झंडी दिखाकर उम्मीदवारों की जांच शुरू कराई।

द्वितीय वर्ष की पहली भर्ती नागपुर से

दौड़ प्रतियोगिता ली गई और अयोग्य पाए गए उम्मीदवारों को मनपा द्वारा उपलब्ध बसों से मैदान से बाहर ले जाया गया। वैसे उम्मीदवारों को रात 9 बजे से ही भर्ती चयन प्रक्रिया के लिए प्रवेश दिया गया। यहां बेहतर सुविधा व व्यवस्था होने के कारण देश में द्वितीय वर्ष के अग्निवीर की पहली भर्ती नागपुर से शुरू हुई है। विभागीय क्रीडा संकुल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक एवं समस्त आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मनपा की तरफ से परिवहन, चिकित्सा सहायता, साफ-सफाई, पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन की अपील के बाद बाहर कई एनजीओ ने गांवों से आने वाले छात्रों के लिए खान-पान की व्यवस्था की है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 20 मई को घोषित हुआ था। दस्तावेजों की जांच करने के बाद मानकापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ के अलावा उम्मीदवारों को विभिन्न जांच प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।

Created On :   11 Jun 2023 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story