आयोजन: अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाटक में देशभर की 22 टीम कर रहीं कला का प्रदर्शन

अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाटक में देशभर की 22 टीम कर रहीं कला का प्रदर्शन
  • संगीत, नृत्य व लघु नाटक प्रतियोगिता में जुटे विभिन्न राज्यों के 562 कलाकार
  • केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड ने किया है आयोजन
  • विभिन्न स्पर्धाओं में 50 पुरस्कारों का होगा वितरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाटक प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया है। स्पर्धा महाराष्ट्र सरकार की ओर से सचिवालय जिमखाना द्वारा वसंतराव देशपांडे सभागृह सिविल लाइंस में आयोजित है। पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों से 22 टीमें, जिनमें 562 कलाकारों ने भाग लिया। उद्घाटन नागपुर विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने किया। टूर्नामेंट में आयोजित 15 स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित 50 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

15 कलाओं की प्रस्तुति : 29 जनवरी से शुरू इस टूर्नामेंट में संगीत में हिंदुस्तानी क्लासिकल, हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल, कर्नाटक क्लासिकल, कर्नाटक लाइट क्लासिकल वेस्टर्न, वाद्य संगीत में क्लासिकल, लाइट क्लासिकल, वेस्टर्न, लोकगीत में एकल व समूह, लघु नाटक, नृत्य में क्लासिकल एकल, लोकनृत्य एकल, वेस्टर्न एकल और लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इनकी रही उपस्थिति : टूर्नामेंट में केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड नई दिल्ली की ओर से संयोजक प्रदीप कुमार खन्ना उपस्थित हैं, वहीं सचिवालय जिमखाना से अध्यक्ष अनंत शेत्ये, उपाध्यक्ष तुषार हिर्लेकर, महासचिव अरविंद शेटे, टूर्नामेंट सचिव मंगल नाखवा, संयुक्त टूर्नामेंट सचिव मारुति कवालदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

टूर्नामेंट का इतिहास : अखिल भारतीय सिविल सेवा टूर्नामेंट की शुरुवात 1971 से हुई। नागपुर में इससे पहले साल 2005 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पिछले साल यह टूर्नामेंट त्रिपुरा सरकार द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र सचिवालय की टीम ने 5 पुरस्कार जीते थे।

नेल्सन अस्पताल को फेलोशिप कोर्स की मान्यता : धंतोली स्थित नेल्सन मल्टिस्पेशलिटी अस्पताल को एनएनएफ द्वारा 2 डॉक्टरों और 4 नर्सिंग स्टॉफ के लिए फेलोशिप कोर्स की मान्यता मिली है। एनआईसीयू लेवल की मान्यता प्राप्त हुई है। मरीज की देखभाल और सुरक्षा में बुनियादी ढांचे, तकनीकी विशेषज्ञता, कार्यप्रणाली के मूल्यांकन के बाद संस्थान को एनएनएफ फेलोशिप दी जाती है। नेल्सन अस्पताल वर्ष 2021 में 3 ए स्तर के लिए एनएनएफ फेलोशिप प्राप्त करने वाला मध्य भारत का पहला अस्पताल है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम डॉ. सुचिता खडसे, डॉ. नीलेश दारवेकर, डॉ. यश बानाइत ने डॉ. सतीश देवपुजारी के मार्गदर्शन में एनएनएफ की मान्यता के लिए प्रयास किए थे। अस्पताल का नया एनआईसीयू नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों के साथ 21 बिस्तरों से सुसज्जित है। मान्यता के लिए नेल्सन हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक राधा साहू, सीए गणेश खरोडे, सीएफओ डॉ. सोनल कुमार भगत ने सहयोग किया।

Created On :   2 Feb 2024 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story