Nagpur News: नृत्य और संगीत महोत्सव में दिखा कला और संस्कृति का हुआ संगम

नृत्य और संगीत महोत्सव में दिखा कला और संस्कृति का हुआ संगम
  • सात राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता दिल
  • सर्वश्रेष्ठ वाद्य संगीत समूह का खिताब स्नेहल संगीत विद्यालय ने अपने नाम किया

Nagpur News उपराजधानी के गुरु नानक भवन में चार दिवसीय वार्षिक नृत्य और संगीत महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव श्री कृष्णा कल्चरल फाउंडेशन और श्री कृष्णा नृत्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। निदेशक एवं सचिव प्रमिला उन्नीकृष्णन के मार्गदर्शन में इस महोत्सव में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित सात राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, सत्रिया, शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य और वाद्य संगीत जैसी विधाओं में रोजाना सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक प्रतियोगिताएं हुईं।

पुरस्कार से बढ़ा उत्साह : प्रतियोगिताओं में श्री संगीत विद्या मंदिर को सर्वश्रेष्ठ संगीत टीम का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ वाद्य संगीत समूह का खिताब स्नेहल संगीत विद्यालय ने अपने नाम किया। यवतमाल के जाजू इंटरनेशनल स्कूल को संपूर्ण सर्वश्रेष्ठ संगीत समूह और नकद पुरस्कार मिला। नृत्य वर्ग में चेन्नई का श्रीदेवी नृत्यालय सर्वश्रेष्ठ समूह रहा। एकल श्रेणी में भरतनाट्यम कलाकार योगिता आर. और वायलिन वादक ऋतुपर्णा भार्गट को नकद पुरस्कार से नवाजा गया। तनवीर कौर लांबा ने शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया। गुरनमन वाही को इंस्ट्रूमेंटल वोकल में प्रथम पुरस्कार मिला। संस्था ने ‘गुरुदेवो भव’ और ‘शिष्य परंपरा’ पुरस्कार के माध्यम से गुरुओं और विशेष कलाकारों को सम्मानित किया।

सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाई : महोत्सव के उद्घाटन दिवस पर गणेश थोरात मुख्य अतिथि रहे। अन्य दिनों में डॉ. शरद सूर्यवंशी, डॉ. हर्षा झारिया और प्रसाद पुलीवार ने उपस्थिति दर्ज कराई। समापन समारोह में डॉ. हनी उन्नीकृष्णन का मोहिनीयाट्टम और रमा कौंडिन्य का कुचिपुड़ी नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा। प्रसाद पुलीवार ने कहा कि यह आयोजन भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हुआ है।


Created On :   18 Sept 2025 2:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story