उपलब्धि: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नागपुर के तेजस देवतले को अर्जुन पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नागपुर के तेजस देवतले को अर्जुन पुरस्कार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए
  • मुंबई के चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
  • ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार तीन खिलाडियों को प्रदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए हैं। महाराष्ट्र से नागपुर के रहने वाले ओजस देवतले और सातारा से अदिति स्वामी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें अर्जुन पुरस्कार और मुंबई के चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और मल्लखांब प्रशिक्षक गणेश देवरूखकर द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया हैं।

केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में दो खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार और कुल नौ खिलाड़ी तथा खेल प्रशिक्षकों को नियमित और आजीवन श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार तीन खिलाडियों को प्रदान किया गया।

प्रदेश से तीरंदाजी के उत्कृष्ट खिलाडी ओजस देवतले और अदिति स्वामी को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए। बैडमिंटन के लिए चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और मल्लखांब प्रशिक्षक गणेश देवरूखकर को नियमित श्रेणी में 2023 का द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला है।

तेजस प्रवीण देवतले ने 19वें एशियाई खेलों में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में अपने ही देश के अभिषेक वर्मा को हराकर एशियाई खेलों का खिताब अपनी झोली में डाला था। फ़ुयांग यिनहु स्पोर्ट्स सेंटर में फ़ाइनल में देवतले ने वर्मा को 149-147 से हराया था। एशियाई खेलों के इस संस्करण में यह उनका तीसरा स्वर्ण पदक था

देवतले ने इससे पहले कंपाउंड पुरुष टीम और कंपाउंड मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता था। सटीकता के साथ शूटिंग करते हुए, देवतले केवल एक बार 10-पॉइंट सर्कल से चूके। उन्होंने फाइनल में 150 में से 140 का स्कोर किया।


Created On :   9 Jan 2024 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story