- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पत्नी के माने हुए भाई की हत्या का...
पत्नी के माने हुए भाई की हत्या का प्रयास

- हमला कर जान से मारने का प्रयास
- पत्नी के माने हुए भाई पर हमला
डिजिटल डेस्क, नागपुर. पत्नी के माने हुए भाई पर व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी को शक था कि, पत्नी के माने हुए भाई से अवैध संबंध हैं। एमआईडीसी थाने में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
अवैध संबंधों का शक : मूलत: मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला, वर्तमान में इसासनी निवासी रवि लक्ष्मण बरमिया (36) मजदूरी करता है। उसका परिवार गांव में रहता है। इसासनी में ही रहने वाला मजदूर आरोपी राजू गिल्हारी कुमरे (40) की पत्नी रवि को भाई मानती है। वह उसके मां के साथ उसके घर में ही रहता है। राजू को शक था कि, उसकी पत्नी के माने हुए भाई रवि से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर आए दिन उनमें विवाद होता था। रोज-रोज की कलह से त्रस्त होकर राजू की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई, जहां राजू भी रहता है। इससे राजू के शक को बल मिला और गुरुवार की रात रवि बस्ती में एक धार्मिक स्थल के पास किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी मौका देखकर राजू ने चाकू से रवि पर हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। घायल हुए रवि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
Created On :   15 July 2023 6:29 PM IST