- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा ने कांग्रेस गठबंधन का विरोध...
ठेका भर्ती: भाजपा ने कांग्रेस गठबंधन का विरोध किया

- वेरायटी चौक में किया गया प्रदर्शन
- भाजपा ने कांग्रेस गठबंधन का विरोध किया
डिजिटल डेस्क, नागपुर. ठेका पद्धति से सरकार विभागों में भर्ती के मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस गठबंधन का विरोध किया। कहा गया कि कांग्रेस गठबंधन अर्थात महाविकास आघाडी के नेतृत्व की सरकार के समय ठेका पद्धति से भर्ती का शासनादेश जारी किया गया। उस शासनादेश को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रद्द कराया है। कांग्रेस गठबंधन केवल युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उद्धव ठाकरे, शरद पवार व नाना पटोले का भी निषेध किया गया।
वेरायटी चौक में किया गया प्रदर्शन
शनिवार को यह प्रदर्शन सीताबर्डी स्थित वेरायटी चौक में किया गया। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपाध्यक्ष संजय भेंडे, धर्मपाल मेश्राम, बंटी कुकडे, सुधाकर कोहले, अर्चना डेहनकर, राजीव पोतदार ने संबोधित किया। भाजपा युवा मोर्चा ने आघाड़ी नेताओं का पुतला फूंका। पूर्व विधायक मिलिंद माने, सुधीर पारवे, उपेंद्र कोठेकर, श्रीकांत आगलावे, अरविंद गजभिए, गुड्डू त्रिवेदी, विष्ष्णु चांगदे, राम अंबुलकर, अश्विनी जिचकार, बाल्य बोरकर, अशोक धोटे, वैशाली चोपडे, रमेश चोपडे, बादल राऊत, कल्याण देशपांडे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Created On :   22 Oct 2023 6:20 PM IST













