Nagpur News: 44 सौ किलो दही नष्ट किया, निर्धारित तापमान में नहीं रखने से हो गया था खराब

44 सौ किलो दही नष्ट किया, निर्धारित तापमान में नहीं रखने से हो गया था खराब
  • अन्न व औषधि विभाग की कार्रवाई
  • त्योहारों को देखते हुए प्रशासन की निगरानी

Nagpur News त्योहारों को देखते हुए अन्न व औषधि विभाग की ओर से एक बड़ी कार्रवाई की गई है। दही बाजार में 44 सौ किलो निम्न दर्जे का दही नष्ट किया गया है। यह दही 277 डिब्बों में रखा हुआ था। इसकी कीमत 1 लाख 77 हजार 240 रुपए आंकी गई है। दही जबलपुर से नागपुर लाया गया था। अधिकारियों के अनुसार दही को निर्धारित टेंपरेचर पर नहीं लाया गया था, जिससे यह खराब हो गया था। कार्रवाई सह आयुक्त कृष्ण जयपुरकर के मार्गदर्शन में दक्षता विभाग की ओर से अन्न सुरक्षा अधिकारी ल. प्र. सोयाम ने की है।

निर्धारित तापमान पर नहीं लाया गया : जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से इतवारी दही बाजार परिसर में दही से भरे ट्रक क्रमांक एम.एच 40 सीएम 3064 को रोका गया। दही के बारे में जानकारी मांगने पर चालक शैलेंद्र द्याल ने जानकारी दी कि दही जबलपुर से लाया गया है। इसके मालिक राजकुमार फूलचंद गुप्ता हैं।

जांच में पता चला कि दही इतना लंबा सफर तय कर निर्धारित तापमान पर नहीं लाया गया है, जिसके कारण दही खराब होने के संकेत मिल रहे थे। ट्रक को अन्न औषधि विभाग के कार्यालय परिसर में लाकर जांच-पड़ताल करने पर दही खराब पाया गया। उसके बाद इसे नष्ट किया गया है।


Created On :   11 Sept 2025 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story