नागपुर: कलमेश्वर का बुद्धवन नया बुद्धिस्ट पर्यटन केंद्र बनेगा

कलमेश्वर का बुद्धवन नया बुद्धिस्ट पर्यटन केंद्र बनेगा
  • सोमवार को धम्म समारोह का आयोजन
  • भाग लेने का आव्हान

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जिले के पर्यटन क्षेत्र में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। कलमेश्वर तहसील के बुद्धवन रामगिरी में विश्व मैत्रेय बुद्धिस्ट संघ द्वारा बुद्धवन का निर्माण किया गया है। 128 फीट की मूर्ति बनाई जा रही है। सरकार से इसे ‘क’ पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिला है। कार्तिक पूर्णिमा के निमित्त सोमवार 27 नवंबर को धम्म समारोह का आयोजन किया गया है। सुबह 9 बजे भंते धम्मसार के धम्मदेसना से धम्म समारोह की शुरूआत होगी। 11 बजे पुष्पाताई बौद्ध का महिलाओं के लिए धम्म मार्गदर्शन होगा। दोपहर 2 बजे प्रमुख अतिथियों का सत्कार समारोह व मार्गदर्शन होगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व मंत्री सुनील केदार होंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण के प्रादेशिक उपायुक्त डॉ. सिद्धार्थ गायकवाड, सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे, नगर भूमापन अधिकारी प्रशांत हांडे, एपीएमसी के संचालक अतुल सेनाड, निवृत्त पुलिस निरीक्षक गौतम तायवाडे, वरिष्ठ नागरिक धम्म प्रचारक सोमाजी शंभरकर, आयबीवायसी के अध्यक्ष प्रा. सुहास शेंडे, धम्म प्रचारक भारत चोखांद्रे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप खोब्रागडे करेंगे। इस बीच सुबह 11.30 से 2 बजे तक राष्ट्रीय प्रबोधनकार विकास राजा का प्रबोधनात्मक कार्यक्रम होगा। आयोजकों की ओर से दिलीप तांदले ने सभी बौद्ध उपासक-उपासिकों से धम्म समारोह में सफेद वस्त्र परिधान करके आने का आव्हान किया गया है।

Created On :   26 Nov 2023 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story