आक्रोश: चक्कर लगा रहे मुख्याध्यापक, गटशिक्षणााधिकारी को हटाने के लिए उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

चक्कर लगा रहे मुख्याध्यापक,  गटशिक्षणााधिकारी को हटाने के लिए उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
  • आरोप : दो महीने पहले मांगी जानकारी
  • पर चुनाव विभाग को नहीं भेजी
  • केंद्र प्रमुखों को जिलाधिकारी कार्यालय में तत्काल जानकारी देने को कहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिलाधिकारी कार्यालय से लोकसभा चुनाव के लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की जानकारी मंगवाई गई थी। नागपुर पंचायत समिति के केंद्र प्रमुखों ने दो माह पहले ही गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय को संपूर्ण जानकारी पेश कर दीगटशिक्षणाधिकारी कार्यालय से चुनाव शाखा को कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

करे कोई, भरे कोई : नागपुर पंचायत समिति गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय में ‘करे कोई, भरे कोई’ कहावत चरितार्थ हो रही है। गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय ने चुनाव शाखा को कर्मचारियों की जानकारी नहीं भेजने की गलती कर दी। उल्टे केंद्र प्रमुखों को पत्र भेजकर एनआईसी व जिलाधिकारी कार्यालय में तत्काल जानकारी पेश करने का फरमान जारी किया गया। चूक जाने पर उन्हीं की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई। गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय की गलती का केंद्र प्रमुख व मुख्याध्यापकों को नाहक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

मुख्याध्यापक परेशान : लोकसभा चुनाव जल्द होने हैं। चुनाव के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवा अधिगृहीत करने का निर्वाचन आयोग को पूरा अधिकार है। आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय ने कर्मचारियों की जानकारी तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय में पेश करने का फरमान जारी कर अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने का इंतजाम कर लिया है। गटशिक्षणाधिकारी के फरमान से परेशान मुख्याध्यापक जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

मनमानी से त्रस्त : शिक्षण विस्तार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के मामले में नियम का उल्लंघन, शिक्षकों के वेतन भुगतान में अनियमितता, आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में नियमों की धज्जियां उड़ाने से विवादों में रहे प्रभारी गटशिक्षणाधिकारी को तत्काल हटाने की मांग प्राथमिक शिक्षक संगठन व केंद्र प्रमुख संगठन समन्वय समिति ने जिप प्रशासन से की है। प्रभार नहीं निकालने पर तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

Created On :   6 March 2024 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story