वर्षगांठ: निष्पक्षता को संजोते हुए पाठकों तक सही खबरों को पहुंचाया

दैनिक भास्कर का 21 वां स्थापना दिवस समारोह

डिजिटल डेस्क, नागपुर । दैनिक भास्कर का 21 बरसों का सफर बेहद अभूतपूर्व रहा है। पहले दिन से जिम्मेदार समाचारपत्र के रूप में अपनी निष्पक्षता को संजोते हुए पाठकों तक सही खबरों को पहुंचाया है। सामाजिक व सांस्कृतिक बदलाव को साथ लेकर जमीन से जुड़कर पत्रकारिता को नया आयाम दिया है। यह बात उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दैनिक भास्कर के 21 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर के रूप में निकलने पर हमें गर्व महसूस होता है। कई सालों से मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनता हूं। यह समारोह अब नागपुर के विधानमंडल अधिवेशन के साथ अभिन्न रूप से जुड़ गया है। अखबार को प्रतिवर्ष सफलता के नए आयाम जोड़ने के लिए शुभकामनाएं, इसके साथ ही उम्मीद है कि हर साल हम सब नए रूप और जिम्मेदारियों के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनते रहेंगे।

होटल सेन्टर प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस,विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर,राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन, कौशल्य विकास एवं उद्योजक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, अन्न एवं नागरी आपूर्ति मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री आदिती तटकरे, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, समूह संपादक प्रकाश दुबे, निदेशक राकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवा अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के हाथों केक काटा गया। कार्यक्रम के आरंभ में समूह संपादक प्रकाश दुबे ने दैनिक भास्कर के मुंबई से आरंभ होने के साथ ही अब तक के सफर का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सालगांवकर और आभार समन्वय संपादक आनंद निर्बाण ने किया।

मुख्य समारोह में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़, सतीश चतुर्वेदी, पूर्व पालकमंत्री डॉ नितिन राऊत, शिवसेना विधायक रविन्द्र सरनाईक, पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत, असलम शेख, अनिल देशमुख, विधायक कृष्णा खोपड़े, बडनेरा के विधायक रवि राणा, गोदिंया के विधायक विनोद अग्रवाल, चंद्रपुर जिले के विधायक किशोर जोरगेवार, पूर्व विधायक परिणय फुके, अनीस अहमद, यवतमाल जिले के पूर्व विधायक राजू तोड़साम, महामेट्रो के एमडी श्रवण हार्डीकर, उपमहाप्रबंधक अनिल कोकाटे, नायर समूह के उदयभास्कर नायर, सूचना आयुक्त राहुल पांडे, मध्य रेल के डीसीएम आशुतोष श्रीवास्तव समेत अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

निष्पक्षता की बदौलत पाठकों के बीच अलग पहचान : दैनिक भास्कर समूह ने समाज और पूरे देश के विकास के लिए विश्वास की उम्मीद पैदा की है। मार्टिन ल्यूथर किंग जूनियर के शब्दों में कहें, तो यह कुछ लोगों की हिंसा नहीं बल्कि बहुतों की चुप्पी है जो मुझे परेशान करती है। इस भावना को लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मुखर आवाज दी है। अखबार ने अपनी निष्पक्षता की बदौलत पाठकों के बीच अलग पहचान बना ली है। दैनिक भास्कर आगे भी इसी तरह से निर्भिक और निष्पक्ष पत्रकारिता करता रहेगा यही शुभकामनाएं। - राहुल नार्वेकर, विधानसभा अध्यक्ष

सत्य को परोसने की सशक्त भूमिका : दैनिक भास्कर ने निष्पक्ष पत्रकारिता के आयाम स्थापित कर दिखाएं है। अधिक प्रसार को महत्व नहीं देते हुए सत्य को परोसने की सशक्त भूमिका देश भर में दैनिक भास्कर ने निभाई है। वर्तमान में देश में चुनिंदा मीडिया हाऊस ही है, जो सत्ता और विपक्ष की चिंता नहीं रते हुए अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे है। हिंदी अखबारों में सर्वाधिक प्रसार संख्या और देश में कई संस्करणों के जरिए अब दैनिक भास्कर ने केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के दिल में जगह बनाई है। बेहद खुशी होगी अगर अखबार अब पुणे और कोल्हापूर से भी आरंभ हो। इस लोकप्रिय समाचार पत्र काे असीम शुभकामनाएं। - पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री

Created On :   13 Dec 2023 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story