ध्यानाकर्षण: ‘डीपफेक’ चिंता का विषय : फडणवीस

‘डीपफेक’ चिंता का विषय : फडणवीस
केंद्र स्तर पर कानून तैयार किया जा रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डीपफेक यह चिंता का विषय है, जिस कारण किसी की भी बदनामी आसानी से की जा सकती है। इससे लोगों में भ्रम भी फैल सकता है। इसका संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लिया है। केंद्र स्तर पर कानून तैयार किया जा रहा है। यह जानकारी गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है। विधान परिषद में विलास पोतनीस द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत नाशिक में बलात्कार का मुद्दा उपस्थित किया गया था। फडणवीस ने कहा कि सरकार डीपफेक मुद्दे पर गंभीर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहल की गई है। एक संस्था से जुड़ी महिला ने फिरौती की मांग की थी। उक्त आरोपी से जब्त किए वीडियो और पेनड्राइव की सत्यता जांचने के लिए न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला को भेजी गई है।

डी. पी. सुराणा नए जिला प्रधान न्यायाधीश

नागपुर. नागपुर जिला व सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एस. बी. अग्रवाल का ठाणे जिला प्रधान न्यायाधीश पद पर तबादला हुआ है। बॉम्बे हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ने यह अधिसूचना जारी की है। अब न्या. एस. बी. अग्रवाल की जगह न्या. डी. पी. सुराणा की नागपुर जिला प्रधान न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की गई है। न्या. सुराणा महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण मुंबई के सचिव हैं। साथ ही महाराष्ट्र राज्य मध्यस्थी केंद्र के संचालक पद का भी उनके पास अतिरिक्त प्रभार है।

Created On :   14 Dec 2023 6:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story