- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अगला दीपोत्सव सिंधु तट पर मनाएंगे
त्योहार: अगला दीपोत्सव सिंधु तट पर मनाएंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर | सिंधु नवयुवक मंडल द्वारा संचालित राजकुमार केवलरामानी कनिष्ठ महाविद्यालय, हाईस्कूल व उच्च प्राथमिक शाला में दीपोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी जीतू बेलानी थे। अध्यक्षता महाविद्यालयीन प्रबंधन के अध्यक्ष प्रा. विजय केवलरामानी ने की। उपाध्यक्ष व प्राचार्य नीलम आहूजा, रश्मि वाधवानी, मुख्याध्यापिका जया टहलरामानी प्रमुखता से उपस्थित थे। जीतू बेलानी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में सफल होना असंभव है। प्रा. केवलरामानी ने कहा कि अगला दीपोत्सव सिंधु के पावन तट पर सिंध मे मनाएंगे। प्रतिभा देवडी व अजय भागवतकर ने गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। संचालन प्रा. मिताली मेहता ने किया। आभार सुरेश मुद्दमवार ने माना। कार्यक्रम में शिक्षक और प्राध्यापक उपस्थित थे।
Created On :   9 Nov 2023 11:07 AM IST
Next Story













