राजनीति: मेरिट के आधार पर आघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों में होगी सीट की साझेदारी

मेरिट के आधार पर आघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों में होगी सीट की साझेदारी
नाना पटोले ने कहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में चर्चा चल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि मेरिट के आधार पर आघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों में सीट साझेदारी होगी। तीनों दल में कोई छोटा व कोई बड़ा नहीं है। सर्वे व तत्कालिक स्थिति के आधार पर जिस दल की दावेदारी चुनाव जीतने के अनुकूल रहेगी, उस दल को अधिक सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिलेगी। महाराष्ट्र को भाजपा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा के विरोध में वातावरण : कमला नेहरु महाविद्यालय सभागृह में पत्रकार वार्ता में पटोले बोल रहे थे। विभागवार संगठनात्मक समीक्षा कार्य की जानकारी देते हुए पटोले ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के विरोध में वातावरण बना हुआ है। कपास, साेयाबीन को भाव नहीं मिल पा रहा है। सितंबर से टैंकर से पानी अापूर्ति की जा रही है। ठेका पद्धति से भर्ती को लेकर जनता में रोष है। शिक्षकों की कमी के कारण सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। सरकार इन विद्यालयों को बंद करा रही है। ऐसे ही अन्य विषयों को लेकर भाजपा के विरोध में वातावरण है। भाजपा भी स्थिति को समझ रही है, इसलिए वह स्थानीय निकाय संस्थाआें के चुनाव भी नहीं करा रही है।

विकास के नाम पर विनाश : नागपुर में विकास के नाम पर विनाश के कार्य कर रहे हैं। ‘सीमेंट खाना, रेतखाना, गिट्टीखाना’ से हुए नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी से भेंट की जाएगी। राज्य के विकास के बजाय यहां से गुजरात गए उद्योग को देखने के लिए मुख्यमंत्री जा रहे हैं। शहर में भी आत्महत्या बढ़ रही है। भाजपा केवल हिंदू मुसलमान कर रही है। दूसरे देशों की चर्चा या सहायता के बजाय मणिपुर पर चर्चा होनी चाहिए। संसद का विशेष सत्र केवल जुमला साबित हुआ है। मध्यप्रदेश में सभा किए बिना राहुल गांधी का वापस लौटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के नेतृत्व की सरकार नेताओं को सुरक्षा व्यवस्था कराने में भेदभाव कर रही है। पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री िवलास मुत्तेमवार, विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी, अतुल लोंढे, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, संध्या सवालाखे, नाना गावंडे सहित अन्य पदाधिकारी थे।

Created On :   13 Oct 2023 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story