आदेश :: शीतसत्र के कारण सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस

शीतसत्र के कारण सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस
रात 10 के बाद होटल सहित सभी प्रतिष्ठान बंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शीतसत्र और राष्ट्रपति का आगमन होने से सुरक्षा को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सतर्क है। इस कारण रात दस बजे के बाद होटल सहित सभी प्रतिष्ठान और शादी ब्याह के आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार ने जारी िकया है, जिसमें कहा गया है कि कुछ होटल, बार, रेस्टोरेंट, शादी हॉल, लॉन आदि रात दस बजे तक शुरू रहते हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है। अापराधिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं। इस कारण पुलिस आयुक्त ने 22 नवंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक रात 10 बजे के बाद उक्त प्रतिष्ठनों को शुरू रखने तथा आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया है, हालांकि यह आगामी शीतसत्र और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को देखते हुए यह निर्णय लिए जाने का माना जा रहा है। महकमे के लोगों को पहले से भी ज्यादा सतर्क रहने का आदेश दिया गया है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।


Created On :   23 Nov 2023 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story