अमृत महोत्सव: ढोल-ताशाें की गूंज, स्वयंसेवकों को कलश सुपुर्द

ढोल-ताशाें की गूंज, स्वयंसेवकों को कलश सुपुर्द
  • संविधान चौक से मनपा मुख्यालय तक निकाली गई यात्रा
  • अमृत कलश मुंबई के लिए रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत महानगरपालिका की ओर से शहरभर से संकलित मिट्टी को राज्य की राजधानी मुंबई के लिए मनपा मुख्यालय में सौंपा गया। इस अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने मनपा के दो स्वयंसेवकों को अमृत कलश को सौंपा। इससे पहले संविधान चौक से मनपा मुख्यालय तक अमृत कलश यात्रा निकाली गई।

जयघोष के साथ स्वागत

ढोल ताशों और "भारत माता की जय’ घोषणा के बीच अमृत कलश यात्रा का मनपा परिसर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुनील लहाने, मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़, निगम सचिव प्रफुल्ल फरकासे, उपायुक्त निर्भय जैन, रवींद्र भेलावे, सुरेश बगले, डॉ. गजेंद्र महल्ले, लेखा व वित्त अधिकारी सदाशिव शेलके, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संचालक महेश धामेचा, सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे, हरीश राऊत, घनश्याम पंधरे, विजय हुमणे, गणेश राठोड, सहायक आयुक्त पुष्पगंधा भगत, शिक्षणाधिकारी श्रीमती साधना सयाम, कार्यकारी अभियंता अजय मानकर, अजय पझारे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष आंबुलकर, श्रीकांत वैद्य समेत मनपा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने मनपा के 10 जोन में संचालित उपक्रमों में भजन, गीत एवं नागरिकों में जनजागरण के लिए आयोजित अमृत कलश यात्रा को साकार करने के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक परिवहन उपायुक्त सुरेश बगले ने करते हुए शहर में ‘मेरा माटी, मेरा देश’ अभियान के आयोजन को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मनीष सोनी ने किया।

10 जोन में घरों से मिट्टी और चावल का संकलन

मनपा प्रशासन ने 10 जोन अंतर्गत घरों से मिट्टी और चावल का संकलन किया है। इन कलशों को रथ में संविधान चौक लाया गया। संविधान चौक से शिवमुद्रा ढोल ताशा पथक, मनपा की विवेकानंद नगर हिंदी माध्यमिक स्कूल के लेजिम पथक और देशभक्ति गीतांे के साथ मनपा मुख्यालय में लाया गया। 10 जोन के कलश को एकत्रित कर एक कलश में मनपा मुख्यालय में तैयार कर अमृत कलश स्वयंसेवकों प्रतीक तुरुतकाने और शुभम सुपारे को मुंबई भेजने के लिए सौंपा गया। 27 अक्टूबर को राज्यभर के सभी कलश मुंबई से देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका के लिए भेजा जाएगा।

Created On :   20 Oct 2023 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story