Nagpur News: संघ करेगा शक्ति प्रदर्शन, उमड़ेगी युवाओं की भीड़ - 27 सितंबर को रोड शो

संघ करेगा शक्ति प्रदर्शन, उमड़ेगी युवाओं की भीड़ - 27 सितंबर को रोड शो
  • 25 हजार कार्यकर्ता हो सकते हैं सहभागी
  • 27 सितंबर को रोड शो
  • चारों दिशा से जुटेंगे कार्यकर्ता

Nagpur News. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना का शताब्दी वर्ष उत्सव मनाने की तैयारी कर ली है। इस दौरान देश भर में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के कार्यक्रमों में युवाओं व समाज के विविध घटकों के प्रतिष्ठितजनों की अधिक भागीदारी नजर आएगा। विजयादशमी उत्सव का मुख्य समारोह नागपुर में होगा। खबर है कि नागपुर के कार्यक्रम में ही एक साथ 25 हजार युवाओं की भीड़ नजर आएगी। युवाओं की उपस्थिति की अनिवार्यता के लिए विशेष प्रयोग किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सहभागी युवा को संघ के निर्धारित पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल की सेल्फी भेजना होगा। 27 सितंबर को भाग स्तर का पथ संचलन होगा। यह एक तरह से रोड शो रहेगा।

चारों दिशा से जुटेंगे कार्यकर्ता

संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार, देश में संघ का विजयादशमी उत्सव एक साथ 90 हजार स्थानों पर मनाने की योजना है। इनमें 60 लाख से अधिक कार्यकर्ता शामिल होगे। मुख्य विजयादशमी उत्सव रेशमबाग नागपुर में होगा। शस्त्रपूजन के साथ संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। 2 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव होगा। इस कार्यक्रम के समय कार्यकर्ता पथ संचलन करते हैं। लेकिन इस बार 27 सितंबर को पथ संचलन किया जाएगा।

शहर में संघ के संगठन मामले में 12 भाग हैं। चार दिशाओं से इन भागों के कार्यकर्ता कस्तूरचंद पार्क, हॉकी मैदान व यशवंत स्टेडियम में शाम 7 बजे पहुंचेंगे। बर्डी परिसर में पथ संचलन करेंगे। इनमें आईटी सेक्टर के युवाओं से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए इस बार विशेष ताैर से गणवेश बिक्री की व्यवस्था की गई है। विविध बस्तियों व क्षेत्रों में प्रतिष्ठित जनों की सूची तैयार करके उन्हें विजयादशमी उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। गणवेश में काली टोपी, सफेद कमीज, खाकी पैंट, काला बेल्ट, काले जूते, खाकी मोजे का समावेश है।

Created On :   21 Sept 2025 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story