- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिप चुनाव की तैयारी में जुटी...
Nagpur News: जिप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस,नेताओं ने कहा-घबराओ मत, फिर से जीतेंगे

- भाजपा ने विकास योजनाओं के नाम पर जनत को भ्रमित किया
- ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
Nagpur News जिला परिषद व अन्य निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक हुई। गणेशपेठ स्थित पार्टी कार्यालय में रामटेक के सांसद श्याम बर्वे, पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक, कांग्रेस के जिला प्रभारी वीरेंद्र जगताप सहित अन्य नेता सहभागी हुए। प्रमुख नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव कार्य में जुट जाने का आव्हान किया। जोर देकर कहा गया- जिले में भले ही भाजपा के बड़े नेता हैं लेकिन कांग्रेस की जीत को रोक नहीं पाएंगे। किसी भी तरह से कार्यकर्ता घबराएं नहीं, जिला परिषद हो या पंचायत समिति, सभी निकाय चुनाव में कांगेस जीतेगी।
सांसद श्याम बर्वे ने कहा कि जिला परिषद में कांग्रेस की सत्ता कायम रहेगी। भाजपा ने विकास योजनाओं के नाम पर केवल जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सेवा सुविधाओं का अभाव है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर फिर से जिप की सत्ता मिलेगी। राजेंद्र मुलक ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। अब कार्यकर्ताओं को नेता बनाने का समय आया है। निकाय चुनाव में कार्यकर्ता ही उम्मीदवार रहेंगे। उन्हें ताकत देने के लिए सभी को सहयोग देना होगा। जिला प्रभारी वीरेंद्र जगताप ने कहा कि तहसील स्तर पर 8 दिन में सभी विधानसभा प्रभारी बैठक लेंगे। चुनाव नियोजन के कार्य को गति दी जाएगी। प्रत्येक जिला परिषद व नगरपरिषद सर्कल स्तर पर बैठक आयोजित करने काे कहा गया। जिला अध्यक्ष अश्विन बैस ने कहा कि मतदाता सूची काे लेकर सभी को सचेत रहना होगा।
सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर मतदाता सूची की जांच करें। मतदाता सूची में कोई त्रुटि हो और बोगस मतदाता का नाम पाया जाए तो उसकी अलग से सूची तैयार करें। जिलाधिकारी के समक्ष आक्षेप दर्ज कराएं। न्यायालय में जाने की तैयारी रखें। बैठक में सुरेश भोयर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस,
रवींद्र दरेकर प्रभारी काटोल सावनेर विधानसभा क्षेत्र, अशोक बोबडे प्रभारी हिंगणा, हरिभाऊ मोहोड प्रभारी उमरेड, भगवान देशमुख प्रभारी कामठी, कुंदा राऊत, रश्मि बर्वे, शकूर नागानी, अवंतिका लेकुरवाडे, याज्ञवल्क्य जिचकार, प्रकाश वसु, रमण चौधरी, राजा तिडके ,शांता कुंभरे, साजा शेठ,आकाश उके,रत्नदीप रंगारी,राजू कुसुंबे,देवेंद गोडबोले,संजय जगताप,दिनेश ढोले,गणेश्वर वानखेडे,दयाराम भोयर,सतीश चव्हाण,सुदर्शन नवघरे,शिवदास कुकडकर,उपासराव भुते,अजय राऊत,रमेश दुबे,अनंत वाघ,सुधीर देवतले सहित अन्य कार्यकर्ता थे।
Created On :   20 Sept 2025 7:19 PM IST