- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिप मुख्यालय में काम करने से कतरा...
जिप मुख्यालय में काम करने से कतरा रहे कर्मचारी

- 13 में 10 पद रिक्त
- जिप मुख्यालय में काम करने से कतरा रहे कर्मचारी
डिजिटल डेस्क, नागपुर. मई महीने में जिला परिषद कर्मचारियों के तबादले हुए। सीईओ सौम्या शर्मा ने तबादला हुए कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए। संबंधित विभागों ने कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया। मुख्यालय से जिनका तबादला हुआ, उनकी रिक्त जगह अधिकांश कर्मचारियों ने पदभार नहीं संभाला। कर्मचारियों ने नया पदभार नहीं संभालने पर जिप मुख्यालय में काम करने से कतराने की जिला परिषद में चर्चा हो रही है।
13 में 10 पद रिक्त
प्राथमिक शिक्षण विभाग में भी यही हाल है। उपशिक्षणाधिकारी के मंजूर दोनों पद रिक्त हैं। एक पद पर हाल ही में तबादला हुआ, लेकिन पदभार नहीं संभाला। गटशिक्षणाधिकारी के 13 पद मंजूर हैं। उनमें से 10 पद रिक्त हैं। शिक्षण विस्तार अधिकारियों को गटशिक्षणाधिकारी के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिक्षण विस्तार अधिकारी के 54 पद मंजूर हैं। उनमें से 30 पद रिक्त हैं। केंद्र प्रमुखों के 15 से अधिक पद रिक्त हैं। मई महीने में 7 लिपिकों का तबादला किया गया। उनकी रिक्त जगह पर सिर्फ 3 लिपिकों ने पदभार संभाला। पहले से अनेक पद रिक्त हैं। 4 कर्मचारियों ने पदभार नहीं संभालने से रिक्त पदों की संख्या और बढ़ गई। कृषि, सामान्य प्रशासन, लघु सिंचाई, ग्रामीण जलापूर्ति, पशु संवर्धन, लोकनिर्माण, महिला व बाल कल्याण, स्वास्थ्य तथा पंचायत विभाग में भी यही स्थिति है।
सभी विभागों में अनेक पद खाली : जिला परिषद माध्यमिक शिक्षण विभाग में उपशिक्षणाधिकारी के 4 पद मंजूर हैं। उनमें से एक पद भरा है। 3 पद लंबे समय से रिक्त हैं। हाल ही में एक उपशिक्षणाधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन अभी तक पदभार नहीं संभाला। अधीक्षक का एक पद महीनों से और वर्ग 3 में आने वाले विज्ञान पर्यवेक्षक का एक पद कई वर्षों से रिक्त है। 4 कर्मचारियों का तबादला हुआ। सीईओ के आदेश पर उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया। रिक्त हुए 4 पदों में सिर्फ एक कर्मचारी ने पदभार संभाला। रिक्त पदों में 3 और बढ़ गए।
बढ़ रहा काम का बोझ : जिला परिषद के सभी विभागों में पहले से अनेक पद रिक्त हैं। ऊपर से तबादला होने पर मुख्यालय में काम करने में कर्मचारियों के कतराने से कार्यरत कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। अतिरिक्त काम के बोझ से कर्मचारियों में मानसिक तनाव बढ़ने की चिंता व्यक्त हो रही है।
Created On :   17 July 2023 7:05 PM IST