यातायात: नियमों के उल्लंघन मामले में वसूला गया 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

नियमों के उल्लंघन मामले में वसूला गया 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना
  • हो रही सख्ती से कार्रवाई
  • नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालक
  • 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर की तरह अब बेसा में भी यातायात नियम तोड़ने वालों की कमी नहीं है। यहां आए दिन यातायात नियमों का मखौल उड़ाते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में अजनी यातायात विभाग की ओर से गत जनवरी से दिसंबर 2023 तक 6114 वाहन चालकों ने सीट बेल्ट नहीं पहनना, रांग साइड गाड़ी चलाना, हेल्मेट पहने बगैर गाड़ी चलाना, सिग्नल तोड़ना, ओवर लोड भारी वाहन, चार पहिया वाहनों पर काले शीशे लगाना, ओवर स्पीड़ गाड़ी चलाना आदि नियमों को तोड़ा है। ऐसे में यातायात विभाग ने इन पर कार्रवाई कर 3528060 का जुर्माना वसूला गया।

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे वाहन चालक

बेसा क्षेत्र में दिन-ब-दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। केवल दुपहिया ही नहीं चारपहिया वाहनों के साथ ही निर्माणकार्य के चलते भारी वाहनों का भी आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। यातायात विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिस तरह वाहनों की संख्या बढ़ रही है, ठीक उसी प्रकार यातायात नियमों की भी धज्जियां वाहन चालक धड़ल्ले से उड़ाते नजर आ रहे हैं। अजनी यातायात विभाग से मिल जानकारी के अनुसार बेसा में गत एक साल में 6 हजार से ज्यादा वाहनधारकों ने यातायात के विभिन्न नियमों को ठेंगा दिखाया है। ऐसे में यातायात विभाग ने भी इन पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए 35 लाख रुपए तक जुर्माना वसूला है।

तोड़ रहे यातायात नियम

विकास के पथ पर दौड़ रहे बेसा क्षेत्र में दिन-ब-दिन निवासियों की संख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में यहां पर वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। रास्तों पर वाहन चलाने के लिए यातायात विभाग की ओर से कई नियम बनाए हैं। जिसे मानते हुए गाड़ी चलाने पर सुरक्षित सफर तय किया जाता है। लेकिन कुछ लापरवाह वाहनचालक इसकी परवाह किए बगैर नियमों को धता बताते हुए गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में कई बार वह दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं वाहनधारक खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे में यातायात विभाग इन पर नकेल कसने की कोशिश में हमेशा लगा रहता है। शहर में हर रोज नियम तोड़ने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में बेसा भी इससे कम नहीं है।

हो रही सख्ती से कार्रवाई

रितेश आहेर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, अजनी थाना यातायात विभाग के मुताबिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। गत जनवरी से दिसंबर 2023 में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 6114 दुपहिया, चारपहिया, भारी वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 3528060 का जुर्माना वसूला गया। सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

जनवरी से दिसंबर 2023 तक कार्रवाई और वसूला जुर्माना

माह कार्रवाई जुर्माना

जनवरी 497 128550

फरवरी 451 283600

मार्च 553 336500

अप्रैल 536 353450

मई 474 315200

जून 577 379850

जुलाई 1440 815550

अगस्त 426 256200

सितंबर 236 124150

अक्तूबर 419 239100

नवंबर 319 182660

दिसंबर 186 113250

कुल 6114 3528060


Created On :   7 Jan 2024 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story