- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 82 लाख की धोखाधड़ी - शहर के...
82 लाख की धोखाधड़ी - शहर के व्यापारी बंधुओं ने लगाया यवतमाल के व्यवसायी को चूना

- यवतमाल के व्यवसायी को चूना
- 82 लाख की धोखाधड़ी
- धागा आयात-निर्यात करने का दिया था झांसा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो व्यापारी बंधुओं के खिलाफ यवतमाल में ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने धागा आयात-निर्यात करने का झांसा देकर पीड़ित व्यापारी काे लाखों रुपए से चपत लगाई है।
यह है पूरा मामला
आरोपी केलीबाग रोड महल निवासी रवि चावला (40) और उसका भाई मुकेश चावला (38) हैं, जबकी पीड़ित व्यापारी सुमित लखानी (34) यवतमाल निवासी है। करीब दो वर्ष पहले रवि, सुमित के पास गया था। बताया कि उसकी विदेश में कंपनी है। वह धागा आयात-निर्यात करता है। उसने सुमित की कंपनी गुरुलक्ष्मी एक्झिम प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। उसने बैंक का क्रेडिट लेटर भी दिखाया। विश्वास होने पर सुमित उसके साथ व्यापार करने को राजी हो गया। उसके बाद 99 लाख 80 हजार 665 रुपए का धागा चावला बंधुआें को भेज दिया। उसमें से 17 लाख 44 हजार 116 रुपए सुमित को प्राप्त हुए। बाकी के 82 लाख 36 हजार 539 कुछ दिनों बाद देने का आश्वासन दिया गया। बकाया रकम प्राप्त करने के लिए सुमित ने चावला बंधुओं से कई बार संपर्क किया, मगर वे टालमटोल करते रहे। बाद में धागा खराब होने का झांसा देकर रकम देने से मना कर दिया। इससे उनमें विवाद हुआ। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद भी सुमित को उसकी रकम नहीं दी जा रही थी। इस बीच मामला थाने पहंुचा। जांच-पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी की पुष्टि होने से शुक्रवार को आरोपी चावला बंधुओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया।
Created On :   30 July 2023 4:37 PM IST