कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग , नागपुर के पत्रकार व पुलिसकर्मी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार

ब्लैकमेलिंग , नागपुर के पत्रकार व पुलिसकर्मी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार
  • गड़चिरोली के अभियंता को हनीट्रैप में फंसाने का मामला
  • एलसीबी ने 24 घंटे में किया मामले का पर्दाफाश
  • नागपुर से पकड़कर ले गई पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गड़चिरोली के अभियंता को हनी ट्रैप में फंसाने के मामले में नागपुर के पत्रकार व पुलिसकर्मी सहित 4 आरोपियों को गड़चिरोली की एलसीबी ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर के हिंगना निवासी पुलिस कर्मचारी सुशील गवई, नागपुर के एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार रविकांत कांबले, दिघोरी, नागपुर, सुभाष नगर, नागपुर निवासी रोहित अहीर और ईशानी नामक महिला शामिल है। आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार करने की जानकारी है। आरोप है कि, आरोपी, पीड़ित अभियंता को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। साथ ही अभियंता से 10 लाख की फिरौती मांगी। गडचिरोली में मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एलसीबी ने आरोपियों को धर दबोचा। एक फरार महिला की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला : गड़चिरोली संवाददाता के अनुसार पीड़ित अभियंता गड़चिरोली में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। चर्चा है कि, अभियंता को एमडी के साथ महिलाओं की लत थी। वह हमेशा सेक्स वर्कर के साथ होटलों में जाया करता था। गत दिसंबर माह में अभियंता ने हिंगनघाट की एक सेक्स वर्कर से मिलने नागपुर आया था और उसे हिंगना के एक होटल में लेकर गया था। क्राइम ब्रांच में कार्यरत सुशील गवई, अभियंता का दोस्त है, उस रात वह भी उसी होटल में पहुंचा था। बताया जाता है कि, आरोपी सेक्स वर्कर नागपुर शहर के पत्रकार और सह आरोपी रविकांत की भी दोस्त थी। वह उसे इसी तरह की जानकारी साझा करती थी।

पीड़ित के सरकरी विभाग में इंजीनयर होने की जानकारी के बाद आरोपी सेक्स वर्कर ने इस बात की जानकारी रविकांत को दी। मौके का फायदा उठाकर रविकांत कांबले ने पहले पुलिसकर्मी सुशील को फोन किया और सेक्स वर्कर द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कराने की बात कहकर 10 लाख रुपए मांगे। आरोप है कि, करीब एक माह से रविकांत अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार अभियंता से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी देता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर रविवार को पीड़ित ने गडचिरोली ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के बाद रात में गड़चिरोली ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम नागपुर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गड़चिरोली ले आई है।

पुलिसकर्मी ने की थी अभियंता के ठहरने की व्यवस्था : पीड़ित अभियंता गत 3 जनवरी को सरकारी कार्य के सिलसिले में नागपुर गया था। उसके मित्र व आरोपी पुलिस कर्मचारी सुशील गवई ने एक होटल में अभियंता के रहने की व्यवस्था की थी। इस समय अभियंता के साथ अन्य 2 महिलाएं भी होटल में मौजूद थीं। महिला आरोपियों ने अभियंता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाते हुए पैसों की मांग की। गवई ने पीड़ित अभियंता को मामला दबाने के लिए स्थानीय पत्रकार कांबले को 2 से 3 लाख रुपए व संबंधित महिलाओं को नकद 28 हजार रुपए देने की बात कही थी। आरोप है कि, अभियंता से आरोपियों का यह गिरोह 10 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा था।

पैसे लेने के लिए अभियंता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित अभियंता ने रविवार को इस मामले गड़चिरोली पुलिस थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 389, 120 (ब) के तहत अपराध दर्ज किया। जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने स्थानीय अपराध शाखा को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। नागपुर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गड़चिरोली के थानेदार अरूण फेगडे के नेतृत्व में एलसीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल आव्हाड़, हवलदार अकबर पोयाम, लक्ष्मी विश्वास, वालदे, बोईनवार, परचाके, प्रशांत गरफडे, मनोहर तोगरवार, माणिक निसार, दीपक लोणारे आदि ने कार्रवाई की। मामले की जांच गड़चिरोली के थानेदार फेगडे कर रहे हैं।

Created On :   30 Jan 2024 7:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story