एग्रोविजन 2026 एवं जल सम्मेलन: गडकरी ने कहा - किसान बनें ऊर्जादाता, अगले वर्ष तक 5,000 किसानों तक पहुंचेगी एआई तकनीक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी ‘एग्रोविजन 2026’ एवं जल सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को अमरावती रोड स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मैदान पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं एग्रोविजन के प्रणेता नितिन गडकरी ने कहा कि घर का पानी घर में, खेत का पानी खेत में और गांव की बारिश का पानी गांव में ही संग्रहित होना चाहिए। पानी की एक-एक बूंद बचाकर जल भंडारण बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सिंचाई की कमी, कपास की बढ़ती उत्पादन लागत और किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से 17 वर्ष पहले इस पहल की शुरुआत की गई थी। इस दौरान अतिथियो ने गन्ने की खेती एवं प्रसंस्करण पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
किसान बनें ऊर्जादाता, अगले वर्ष तक 5,000 किसानों तक पहुंचेगी एआई तकनीक
‘सूखे का सामना : जल प्रबंधन और फसल नियोजन’ की थीम पर आधारित इस समारोह में गडकरी ने 17 वर्ष पुरानी इस पहल की यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि किसान केवल अन्नदाता न रहकर ऊर्जादाता, ईंधनदाता और हाइड्रोजनदाता बनें, यह सपना अब साकार हो रहा है। खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक पर जोर देते हुए उन्होंने लक्ष्य रखा कि अगले एग्रोविजन से पहले कम से कम 5,000 किसानों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पहुंचाई जाए। साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र के मृद एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ की मांग पर आश्वासन दिया कि नदियों से गाद निकालकर बिना रॉयल्टी सड़क निर्माण में उपयोग करने के लिए बिहार की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार के साथ भी समझौता किया जाएगा। समारोह में जल सम्मेलन का उद्घाटन मृद एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ के हाथों किया गया। मंच पर कृषि राज्यमंत्री आशीष जायसवाल, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, आईसीआरआईसैट के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरद गडाख, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय एवं माफसू की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, एग्रोविजन सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. सी. डी. मायी, आयोजन सचिव रवि बोरटकर एवं रमेश मानकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में रवि बोरटकर ने प्रास्ताविक से हुई। रेणुका देशकर एवं नितिन कुलकर्णी ने संचालन किया। डॉ. सी. डी. मायी ने आभार माना।
एग्रोविजन किसानों की प्रगति का इंजन : आशीष जायसवाल
कृषि राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि, एग्रोविजन किसानों की प्रगति का इंजन साबित हुआ है। इस पहल ने नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि तामसवाड़ा मॉडल ने जल संरक्षण के कार्यों को नई प्रेरणा दी है। राज्य में बड़े पैमाने पर नाला गहरीकरण और जलसंधारण के कार्य शुरू हैं। तिरपाल से बनाए गए अस्थायी बांधों के प्रयोग से गेहूं की फसल को काफी लाभ हुआ है।
किसान बांधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाएं : संजय राठौड़
मृद एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ ने जल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि, कृषि का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए नए-नए प्रयोगों और जल संरक्षण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। सरकार द्वारा बांध बनाए जाते हैं, लेकिन उचित देखभाल के अभाव में उनकी जल संग्रहण क्षमता कम हो जाती है। इसलिए किसानों को बांधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और नियमित रूप से उनकी देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि बिहार सरकार के साथ जल संरक्षण कार्यों के लिए जिस प्रकार समझौता किया गया है, वैसा ही समझौता महाराष्ट्र सरकार के साथ भी किया जाए।
किसान संरक्षण आयोग की स्थापना हो : सुधीर मुनगंटीवार
पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एग्रोविजन की 17 वर्षों की यात्रा की सराहना की। उन्होंने किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए किसान संरक्षण आयोग की स्थापना करने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में नितिन गडकरी के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें आधुनिक भगीरथ की संज्ञा दी।
इनकी भी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सांसद कृपाल तुमाने, विधायक राजीव पोतदार, संजय भेंडे, परिणय फुके, चरणसिंग ठाकूर, संजय मेश्राम, महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म डिवीजन के सीईओ हर्ष कुमार, महाराष्ट्र जल संसाधन नियामक प्राधिकरण की अध्यक्ष श्वेताली ठाकरे, नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कै. डॉ. एल. बी. कलंत्री, सुधीर दिवे, आनंदराव राऊत, डॉ. पिनाक दंदे, नितिन कुलकर्णी, समय बनसोड सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अगले कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे: ‘सूखे की स्थिति में पशुपालन एवं चारे का नियोजन’ विषय पर विशेष कार्यशाला
- दोपहर 2 बजे: ‘बायोचार एवं जैविक घटकों के माध्यम से मिट्टी में कार्बन का सुधार’ विषय पर विशेष कार्यशाला
इसके अलावा अन्य विषयोंपर कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया है।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
