त्योहारी सीजन: 2800 रुपए बढ़े सोने के दाम, चांदी में 4200 रुपए प्रति किलो की तेजी

2800 रुपए बढ़े सोने के दाम, चांदी में 4200 रुपए प्रति किलो की तेजी
  • चांदी में 4200 रुपए प्रति किलो की तेजी
  • बढ़े सोने के दाम
  • चांदी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले दस दिनों में सोने के दाम 2800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 4200 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। इस माह की 6 तारीख को शहर में सोना 56900 रुपए और चांदी 67700 रुपए बिकी थी, जबकि सोमवार 16 अक्टूबर को सोने के दाम बढ़कर 59700 प्रति 10 ग्राम और चांदी 71900 रुपए प्रति किलो बिकी। अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 1900 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 59,700 रुपए पर है। वहीं चांदी 70,400 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,900 रुपए पर आ गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 60 हजार और चांदी 73 हजार तक जा सकती है।

सोने की कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें

रविवार से नवरात्र शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही निवेश और शॉपिंग के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई। बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है। बॉन्ड यील्ड गिरने, डॉलर में तेजी थमने और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के चलते सोने में निवेश बढ़ने लगा है।

Created On :   17 Oct 2023 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story