ड्रग्स तस्करों का उत्पात: मकान में लगाई आग, एक युवक पर तान दिया कट्टा, पेट्रोल भीगा कपड़ा जला फेंका

मकान में लगाई आग, एक युवक पर तान दिया कट्टा, पेट्रोल भीगा कपड़ा जला फेंका
  • लात मारकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया
  • गिरफ्तार 3 आरोपी पुलिस की रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नशीला पदार्थ एमडी बेचने से मना किया, तो तस्करों ने दो युवकों के मकान पर हमला बोल दिया और एक युवक के मकान में आग लगाने का प्रयास किया, जबकि दूसरे पर देसी कट्टा तान दिया और तोड़फोड़ करने के बाद दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी। इस घटना से फुले मार्केट के पीछे बस्ती में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। धंतोली थाने में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया गया है।

लात मारकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया

आरोपियों ने उसी बस्ती में रहने वाले यश के घर गए और उसके घर का बंद दरवाजे को लाथ मारकर तोड़ने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर यश ने खिड़की से झांककर देखा, तो मृणाल ने उस पर कट्टा तान दिया। गोली चलने के डर से वहां से हट गया। पश्चात मृणाल ने उसे यहकर जान से मारने की धमकी दी कि, अगर उसने उसके लिए नशीला पदार्थ एमडी नहीं बेचा, तो उसे प्रतिमाह 10 हजार रुपए की फिरौती देनी पड़ेगी। अन्यथा वह उसे जाने से मार देगा। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी व तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे।

फुले मार्केट के पीछे बस्ती में हुई घटना : वेदांत विकास ढाकुलकर (24) और यश किशोर तिवारी (28), फुले मार्केट के पीछे बस्ती में रहते हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 6.30 से 7 बजे के दौरान आरोपी मृणाल मयूर गजभिये (28), आनंद नगर बर्डी, अमन अनिल मेश्राम (29), सोमवारी क्वार्टर और निखिल संतोष सावडिया (24), टेकड़ी लाइन, बर्डी निवासी ने वेदांत और यश के घर पर हमला कर किया और गाड़ी से पेट्रोल निकाला, कपड़े पर डाला और जलता हुआ कपड़ा वेदांत के घर पर फेंक दिया। दरवाजा बंद होने से आरोपी घर में दाखिल नहीं हो सके, लेकिन बाहर से गाली-गलौज कर वेदांत को जान से मारने की धमकी दी।

गिरफ्तार 3 आरोपी पुलिस की रिमांड पर

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले भी दो गुटों के टकराव से बर्डी के आनंद नगर में गोली चलने की घटना हुई थी। ताजा प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Created On :   19 May 2024 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story