वोटिंग लिस्ट: नागपुर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र, सबसे अधिक मतदाता कामठी में, सबसे कम काटोल में

नागपुर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र,  सबसे अधिक मतदाता कामठी में, सबसे कम काटोल में
  • जिले में अभी हैं 42.33 लाख से अधिक मतदाता
  • कामठी विधानसभा क्षेत्र में जो 4 लाख 60 हजार 260 मतदाता
  • काटोल में जो 2 लाख 72 हजार 647 मतदाता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में नागपुर व रामटेक, दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। 5 जनवरी तक जो आंकड़े जुटाए गए हैं, उसके मुताबिक जिले में अभी 42 लाख 33 हजार 603 मतदाता हैं। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता कामठी विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम मतदाता काटोल विधानसभा क्षेत्र में हैं। कामठी में 4 लाख 60 हजार 260 आैर काटोल में 2 लाख 72 हजार 647 मतदाता हैं।

कामठी विधानसभा क्षेत्र में जो 4 लाख 60 हजार 260 मतदाता हैं, उसमें 2 लाख 32 हजार 592 पुरुष, 2 लाख 27 हजार 651 महिला आैर 17 तृतीयपंथी मतदाता हैं। इसी तरह काटोल में जो 2 लाख 72 हजार 647 मतदाता हैं, उसमें 1 लाख 39 हजार 320 पुरुष, 1 लाख 33 हजार 321 महिला व 6 तृतीयपंथी मतदाता हैं। नागपुर जिले में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें नागपुर लोकसभा में 6 आैर रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख 99 हजार 528 और रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 लाख 34 हजार 75 मतदाता हैं। जिले में पुरुष मतदाता 21 लाख 39 हजार 895, महिला मतदाता 20 लाख 93 हजार 427 आैर तृतीयपंथी मतदाता 281 हैं। इस तरह जिले में कुल 42 लाख 33 हजार 603 मतदाता हैं।

उमरेड व उत्तर नागपुर एससी के लिए आरक्षित :नागपुर जिले में कुल 281 तृतीयपंथी मतदाता हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 101 तृतीयपंथी मतदाता उत्तर नागपुर में हैं। जिले में उमरेड व उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। इसी तरह नागपुर जिले में रामटेक लोकसभा अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है।

तीन विधानसभा में पुरुषों से ज्यादा है महिला मतदाता : नागपुर जिले में 12 विधानसभा िनर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें तीन विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। दक्षिण-पश्चिम नागपुर, दक्षिण नागपुर व पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताआें की संख्या पुरुषों से अधिक है।

विधानसभा पुरुष महिला तृतीय पंथी

काटोल 139320 133321 06

सावनेर 158688 154504 03

हिंगना 218296 201974 31

उमरेड 150036 143335 00

कामठी 232592 227651 17

रामटेक 138925 135372 04

द.पश्चिम नागपुर 185456 187171 20

दक्षिण नागपुर 182809 186145 05

पूर्व नागपुर 195919 188145 25

मध्य नागपुर 156693 156317 38

पश्चिम नागपुर 180451 180806 31

उत्तर नागपुर 200710 198686 101

कुल 2139895 2093427 281

Created On :   20 Jan 2024 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story