- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ऑपरेशन शक्ति के तहत होटल और फार्म...
Nagpur News: ऑपरेशन शक्ति के तहत होटल और फार्म हाउस में सेक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड़

- महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
- पुलिस ने 7 महिलाओं को दलदल से मुक्त कराया
- कामठी में कॉकटेल कैनाल फार्म हाउस
Nagpur News. ऑपरेशन शक्ति के तहत पुलिस ने देह व्यापार के दो अड्डों पर छापा मारा और गणेशपेठ तथा नई कामठी थाने में प्रकरण दर्ज किया। महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के चंगुल से सात महिलाओं को दलदल से मुक्त कराया। शनिवार को उन्हें अदालत मेें पेश किया। अदालत ने आरोपियों को पुलिस की रिमांड में और पीड़ितों को महिला सुधारगृह में भेज दिया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
गणेशपेठ में होटल स्वैग स्टे
स्थानीय मध्यवर्ती बस स्टैंड के पास जाधव चौक में स्वैग स्टे नामक होटल है। होटल में आरोपी सुमित ईश्वर घाटे (28), शिवालिक अपार्टमेंट, सीआरपीएफ गेट, हिंगणा निवासी राहुल और सचिन की मदद से देह व्यापार का अड्डा चला रहा था। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। दरअसल, शहर पुलिस ने मानव तस्करी व यौन शोषण रोकने अॉपरेशन शक्ति शुरू िकया है। ऑपरेशन चलते शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस की टीम ने होटल स्वैग स्टे को घेर लिया। पंटर को होटल में भेजा। मौज-मस्ती का सौदा पक्का होते ही पंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई का संकेत दिया। पुलिस ने होटल पर छापा मारकर सुमित को देह व्यापार कराते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उसके चंगुल से पांच महिलाओं को मुक्त कराया। गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उससे 21 हजार रुपए नकद, आई फोन व अन्य फोन सहित करीब 1 लाख का माल जब्त िकया।
कामठी में कॉकटेल कैनाल फार्म हाउस
दूसरी कार्रवाई नई कामठी थानांतर्गत अजनी स्थित ड्वेल स्टे कॉकटेल कैनाल फार्म हाउस में की गई। फार्म हाउस में भी पुलिस ने तय योजना के तहत पंटर भेजा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, फार्म हाउस में देह व्यापार होता है। लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं। कपल को कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान लता विजय बेलेकर (65), कुंभारे कॉलोनी निवासी और इशांत प्रकाश भोयर (21), प्रगति नगर, रनाला निवासी को पुलिस ने देह व्यापार कराते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। उनके चंगुल से दो महिलाओं को मुक्त कराया। 1500 रुपए नकद, तीन मोबाइल सहित 15 हजार रुपए का माल जब्त िकया। शनिवार को आरोपियों को अदालत में आरोपी और पीड़िताओं को पेश किया। अदालत ने आरोपियों को पुलिस की रिमांड में और पीड़ितों को सुधारगृह भेज दिया। फरार राहुल, सचिन को गणेशपेठ और अमोल विजय मानवटकर को नई कामठी पुलिस तलाश कर रही है।
Created On :   3 Aug 2025 8:09 PM IST