घटना: चालक नहीं, चल पड़ी ट्रैक्टर ट्राली- महिला सामाजिक कार्यकर्ता का दोपहिया वाहन चकनाचूर

चालक नहीं, चल पड़ी ट्रैक्टर ट्राली- महिला सामाजिक कार्यकर्ता का दोपहिया वाहन चकनाचूर
  • चल पड़ी ट्रैक्टर ट्राली
  • चालक नहीं
  • मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बिना चालक और बिना चाबी अचानक ट्रैक्टर चल पड़ी। एक दोपहिया वाहन चकनाचूर हो गया है। घटना में कोई जीवित हानि नहीं हुई है। भीषण हादसा टल गया, लेकिन हड़कंप मचा रहा। शनिवार को इमामवाड़ा थाने में आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत की गई है। शनिवार की दोपहर 12 बजे ग्रेट नाग रोड स्थित ऊंटखाना में एक निजी वाहनों के शोरूम के बगल में पड़े मलबे को कुछ मजदूर एक टैक्टर ट्राली में डाल रहे थे। दूसरी ट्रैक्टर ट्राली (क्र.एमएच 49 सी 4514) शोरूम के बगल में ही खड़ी थी। मध्य प्रदेश का दमोह निवासी टैक्टर का चालक बीरसिंह ठाकुर इधर-उधर खड़ा था। चाबी उसके पास ही थी। इस बीच ढलान पर होने से ट्रैक्टर ट्राली चल पड़ी।

शोरुम के पीछे सुनिता ढाकने नामक महिला के घर के बाहर खड़ा दोपहिया वाहन (क्र.एमएच 49 बीएस 7508) चपेट में आने से बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। यह वाहन सुनिता की बहन सामाजिक कार्यकर्ता सरोज मेश्राम भंडारा निवासी था। वाहन से टकराने के कारण टैक्टर रुक गया, अन्यथा सुनिता के घर का सुरक्षा कम्पाउंड तोड़कर टैक्टर आगे बढ़ सकता था। बहरहाल भीषण हादसा टल गया।

Created On :   8 Oct 2023 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story