राजनीति: पत्रकार भाजपा के महाविजय अभियान का हिस्सा, बूथ प्रबंधन का मंत्र

पत्रकार भाजपा के महाविजय अभियान का हिस्सा, बूथ प्रबंधन का मंत्र
बावनकुले ने पदाधिकारियों को दिया बूथ प्रबंधन का मंत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पत्रकार भाजपा के महाविजय अभियान का हिस्सा हैं। चुनाव तैयारी के तहत जो संगठन कार्य किए जा रहे हैं, उनमें पत्रकारों से संवाद बनाना भी शामिल है। बूथ प्रबंधन का मंत्र देते हुए बावनकुले ने कहा कि पत्रकारों को सम्मान नहीं दिया जाता है। विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी जाती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आवश्यक नहीं है कि पत्रकार ही जानकारी के लिए आपके पास आएं। बूथ स्तर पर विकास कार्यों का डेटा पत्रकारों से साझा करें। सही जानकारी मिलने पर खबरों में भाजपा के प्रति नकारात्मक खबर कम आएगी। दीवाली, दशहरे पर पत्रकारों को अपने घर चाय पर बुलाएं या फिर निवेदन कर पत्रकारों के घर चाय पीने जाएं। शनिवार को भाजपा के लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में बावनकुले बोल रहे थे।

पत्रकारों को सही जानकारी देना दायित्व

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक सहकारी बैक सभागृह गांधीसागर परिसर में किया गया। बावनकुले ने कहा कि पत्रकार मतदाता भी हैं। वह नेता व राजनीति दल के बारे में सूचनाओं के आधार पर राय बनाते हैं। उन्हें सही जानकारी देना राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है। मध्य नागपुर में 3 बूथ पर अधिकतम 5 पत्रकार हो सकते हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल व सोशल मीडिया माध्यम के पत्रकारों की सूची बनाएं। उन्हें फोन कर चाय पर आमंत्रित करें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा मनपा के कार्यों का लेखा-जोखा देखा जाए, तो प्रत्येक बूथ क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व की सरकार ने 1 से 3 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं। विकास कार्यों की डेटा बुक तैयार करें। पालकमंत्री रहते समय मैं पत्रकारों से विविध विषयों पर विकास कार्यों का डेटा साझा करता था। खबरें कैसी और क्या दें यह पत्रकार का अधिकार है, लेकिन उन्हें सही जानकारी दी जाए, तो हमारे प्रति उनका सदैव सकारात्मक रुख रहेगा।

Created On :   1 Oct 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story