Nagpur News: बादल छंटे और धूप खिली, मोंथा चक्रवात का असर हुआ खत्म, रात में गिरेगा तापमान

बादल छंटे और धूप खिली, मोंथा चक्रवात का असर हुआ खत्म, रात में गिरेगा तापमान
  • दिन का तापमान बढ़ेगा, पर रात का कम होगा
  • बादल छंटें और धूप खिली
  • नागपुर समेत पूर्वी विदर्भ में बारिश हुई

Nagpur News. मोंथा चक्रवात का असर शुक्रवार से खत्म होने के साथ ही दिन के तापमान में हल्कि वृद्धि हो रही है। रात के तापमान में कमी आएगी। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान औसत से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को जिले में जगह-जगह हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा रहा।

बादल छंटे और धूप खिलेगी

मोंथा चक्रवात के कारण गुरुवार को बारिश से तापमान में भारी कमी आ गई थी। नागपुर समेत पूर्वी विदर्भ में बारिश हुई। शुक्रवार सुबह तक चक्रवात का असर पूरी तरह खत्म हुआ। बादल छंटेंगे और धूप खिली। दिन के तापमान में इजाफा रहा। नमी कम होने से रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। अगले 48 घंटे में रात के तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एम. एल. साहू के मुताबिक विदर्भ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र का असर भी कम हो गया है। शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा। बारिश बंद होगी।


Created On :   31 Oct 2025 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story