विवाहिता ने की खुदकुशी, घर पर नहीं था पति

विवाहिता ने की खुदकुशी, घर पर नहीं था पति
  • मातम का माहौल
  • घर पर नहीं था पति
  • विवाहिता ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, वाडी. पुलिस स्टेशन अंतर्गत आठवां मै ल परिसर में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसके पति घर पर नहीं थे। लेकिन बर्तन धोने वाली महिला के घर में आने के बाद घटना उजागर हुई। असामयिक मौत की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मातम का माहौल

बाद में घटना की सूचना वाडी पुलिस को दी गई। प्रणाली के खुदखुशी का कारण समझ में नहीं आया लेकिन उसके खुदकुशी करने से परिवार सदमे में और घर में मातम का माहौल है। वाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मामले की जांच वाडी पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता युवती मृतिका प्रणाली सुशील घोडेस्वर (28) पालकर नगर प्लॉट नं. 37, आठवां मील निवासी ने सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच सीलिंग फैन से फांसी लगा ली। घटना के वक्त मृतिका के अलावा उसके ससुर घर पर थे। प्रणाली कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गयी. प्रणाली के पति आयुध निर्माणी फैक्ट्री में कार्यरत होने से वे फैक्ट्री गए थे। पति के घर पर न होने का फायदा उठाकर प्रणाली ने सोफे पर कुर्सी रखकर दुपट्टे पंखे से बांधकर लटक गई. कुछ देर बाद बर्तन धोने वाली महिला आई और प्रणाली को बुलाया। प्रणाली के नहीं आने पर बर्तन धोने वाली महिला उसे देखने पहुंची तो घटना का पता चला।

Created On :   31 July 2023 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story