Nagpur News: नागपुर के रामझूला में फिर से दरार , पेस्ट और रबर भी निकले

नागपुर के रामझूला में फिर से दरार , पेस्ट और रबर भी निकले
  • गारंटी पीरियड में ही पुल का यह हाल
  • 4 इंच तक का अंतर मानकों से अधिक

Nagpur News शहर के सबसे चर्चित रामझूला फ्लाई ओवर में दो जगह दरारें आ गई हैं। एक जगह 4 इंच चौड़ी व दूसरी जगह 3 इंच चौड़ी दरार पड़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। एक जगह पेस्ट व रबर लगाकर गैप बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन पेस्ट व रबर निकल गया है। एमएसआरडीसी ने इसकी सूचना मनपा, मेट्रो व ठेका कंपनी एफकान्स को दी। ठेका कंपनी के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण करने के बाद एक रिपाेर्ट तैयार की है। गारंटी पीरियड में ही पुल का यह हाल होने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इधर एमएसआरडीसी ने स्पष्ट किया कि यह पुल 2020 में मनपा को हैंड आेवर कर दिया। दरारें आने की सूचना संबंधित एजेंसियों को दी गई है। अब आगे की जिम्मेदारी मनपा व ठेका कंपनी की है।

निर्माण से ही पुल सुर्खियों में रहा ः शहर के पूर्व व पश्चिम क्षेत्र को जोड़ने वाला यह सबसे अहम पुल है। निर्माणकार्य से ही यह पुल सुर्खियों में रहा है। तीन साल में पूर्ण होने वाले प्रोजेक्ट में 8 साल से ज्यादा वा वक्त लग गया था। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) की निगरानी में एफकॉन्स ने इसका निर्माण किया था। फिलहाल यह पुल गारंटी पीरियड में है, लेकिन इसकी मरम्मत व दुरुस्ती की जिम्मेदारी मनपा प्रशासन के हवाले है। पेस्ट व रबर के साथ रेत-मिट्टी डालकर गैप बुझाने की कोशिश कुछ दिन पूर्व की गई थी। अब पेस्ट व रबर निकल गया है।

दुर्घटना का खतरा बढ़ा ः दो स्पैन के बीच 40 एमएम तक गैप रह सकती है, लेकिन ये गैप मानकों से ज्यादा होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। एमएसआरडीसी, मनपा व मेट्रो के बड़े अधिकारियों ने यहां का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया है। ठेका कंपनी द्वारा इस दिशा में कदम उठाने की जानकारी दी गई है।

फडणवीस व गडकरी के शहर में पुलों के बुरे हाल : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के गृह नगर में गारंटी पीरियड में ही पुलों में तकनीकी खराबी के मामले लगातार सामने आ रहे है। बुटीबोरी फ्लाई ओवर व पारडी फ्लाई ओवर में दरारें आ चुकी हैं। प्रजापति नगर फ्लाई ओवर का कुछ हिस्सा उद्घाटन के दूसरे दिन ही गिर गया था। मानकापुर फ्लाई ओवर का कांक्रि

ट निकलने से एक स्पैन तोड़कर नया बनाया जा रहा है। सरकार गुणवत्तापूर्ण काम का दावा करती है, लेकिन ये घटनाएं सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं।

Created On :   26 Aug 2025 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story